मध्य प्रदेश आबकारी पुलिस को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी पुलिस के एसआई की महिलाओं ने शुक्रवार को जमकर पिटाई कर डाली। महिलाओं ने एसआई पर छापामार कार्रवाई के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते मारपीट की। पूरी घटना का स्थानीय लोगों ने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश आबकारी पुलिस की टीम ने शुक्रवार को माहेश्वर इलाके में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर एक घर में दबिश दी थी। इस दौरान महिलाओं व टीम के बीच कहासुनी हो गई। तभी अचानक एक महिला ने सब इंस्पेक्टर मोहनलाल भायल के साथ बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हाथपाई शुरू कर दी। फिर अन्य लोग भी उसने मारपीट करने लगे। महिला ने एसआई के थप्पड़ जड़ा। उसकी कॉलर पकड़कर घसीटा और फिर बचने के लिए घर के दरवाजे बंद कर लिए।












Click it and Unblock the Notifications