Bhopal Latest News : नियमितीकरण की मांग को लेकर बिजली कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन,मंदिर में किया सद्बुद्धि यज्ञ

भोपाल में रविवार को संविदा कर्मियों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। शिवाजी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में बिजली कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। उनकी मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। यदि मांग पर को

प्रदेश में लगातार संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में रविवार को संविदा कर्मियों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। शिवाजी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में बिजली कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। उनकी मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। यदि मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कहा है कि मैं 23 नवंबर को 1 दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। फिर दिसंबर में आने चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

नियमितीकरण की मांग को लेकर बिजली कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन

बता दें कि ग्वालियर में संविदा कर्मचारियों ने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निवास को घेर कर प्रदर्शन किया। प्रदेश में लगातार संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है इसी क्रम में भोपाल में अनु के तरीके से प्रदर्शन किया गया। यूनाइटेड फोरम के बैनर तले विद्युत संविदा कर्मियों ने इकट्ठा होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा जन संकल्प 2013 पूर्ण कराने हेतु सद्बुद्धि यज्ञ किया। दरअसल संविदा कर्मचारियों का कहना है कि बीजेपी ने 2013 के विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही उनको नियमित किया जाएगा, लेकिन उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है। इसके विपरीत विपक्षी दल ने भी राज्यों में अपने संविदा कर्मियों को नियमित कर दिया इसमें उड़ीसा पंजाब हरियाणा दिल्ली हिमाचल प्रदेश राजस्थान बिहार आदि स्टेट शामिल है, लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी अपना ही जन संकल्प पत्र भूल बैठी है।

नियमितीकरण की मांग करें संविदा कर्मचारियों के मीडिया प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए समय मांगा था। लेकिन मुख्यमंत्री ने अब तक समय नहीं दिया। और न कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सरकार को धमकी देते हुए कहा कि जल्दी सरकार ने विद्युत संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया तो फोरम के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 23 नवंबर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। पूरे प्रदेश में सभी बिजली कर्मी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+