छोटे भाई की चिता को लगाई जा रही थी आग, गम में बड़े भाई की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
भोपाल के सुभाषनगर विश्राम घाट में छोटे भाई के अंतिम संस्कार में अचानक बड़े भाई की तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। 2 दिन में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

राजधानी भोपाल में छोटे भाई किशनलाल का अंतिम संस्कार करते समय सुभाषनगर विश्राम घाट में बड़े भाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटे भाई की मौत हो जाने से बड़े भाई को बहुत ज्यादा गम था। मृतक बड़े भाई की उम्र 65 साल बताई जा रही है। विश्रामघाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुभाष नगर में छोटे भाई किशनलाल का अंतिम संस्कार चल रहा था, तभी वहां मौजूद मृतक के बड़े भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनको ऑटो से लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अशोक गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को 45 साल के किशनलाल की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी बाद में पता चला है कि उसकी छोला में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उस समय उसकी पहचान नहीं होने के कारण सबको पंचनामा बनाकर भदभदा विश्राम घाट में दफना दिया गया था सो जानू को जब उसके ट्रेन से कटने की जानकारी मिली तो मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुक्रवार को शव को कब्र से दोबारा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। तभी अंतिम संस्कार में शामिल उनके बड़े भाई भैया लाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विश्राम घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि छोटे भाई की इस तरह से ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से बड़े भाई को बड़ा सदमा लगा था। घर में दो भाइयों की अचानक मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना भोपाल के अशोक गार्डन इलाके में स्थित सेमरा की बताई जा रही है। फिलहाल अशोक गार्डन थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications