20 रुपए देकर किशोरी को किस करना चाह रहा था शराबी, हुई जेल
Bhopal News in Hindi, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर पुलिस थाना इलाके में घर के बाहर खेल रही एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शराब के नशे में चूर पड़ोसी उसे किस करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।
पुलिस के सामने युवक ने अफसरों पर तान दी पिस्टल, बोला-'माथे में उतार दूंगा सारी गोली', Video Viral
पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय किशोरी सुंदरनगर में अपने माता-पिता व दो भाइयों के साथ रहती है। पिता फर्नीचर का काम करते हैं जबकि मां कॉलेज में चपरासी हैं। दोनों दम्पति काम पर गए हुए थे। बच्ची अपनी सहेली के साथ घर के आंगन में खेल रही थी तभी वहां पड़ोस में रहने वाला अनिल ठाकुर उसके घर आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसने किशोरी से छेड़छाड़ की।
इधर, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़
इधर, पिपलानी में मॉनिंग वॉक पर निकली एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ की है। घर लौटते समय महिला के साथ वारदात हुई। आरोपी फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय महिला रजतनगर में रहती है। कल सुबहह वह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। लौटते समय वह घर के दरवाजे को खोल रही थी तभी 30-32 वर्षीय युवक आया और महिला को पकड़ लिया। फिर भाग गया।