भोपाल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कांग्रेस छोड़कर जाने वालों में बेटा हो या कोई और, उसे चुनाव हराने में लगाएंगे पूरी ताकत, दिग्विजय सिंह

Google Oneindia News

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार तो उन्होंने कांग्रेस के उन नेताओं को हराने की बात कह डाली, जो पार्टी छोड़कर भाजपा या अन्य किसी दल में जाएंगे। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वालों में बेटा जयवर्धन सिंह हो या भाई लक्ष्मण सिंह या फिर ​​कोई और नेता। उसको चुनाव हरवाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

Digvijay Singh will exert full power to defeat those leaving Congress

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि मेरा बेटा जयवर्धन सिंह या भाई लक्ष्मण सिंह भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा या किसी दूसरे दल में जाते हैं तो मैं उनके खिलाफ भी पार्टी के हित में काम करूंगा। ऐसी परिस्थिति में जयवर्धन सिंह को भी राघौगढ़ से चुनाव हरवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दिग्विजय ने कहा कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने भी एकबार कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा में चले गए थे। तब उन्‍होंने उनके खिलाफ भी काम किया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी दिग्विजय सिंह ने आवाज बुलंद कर रखी है।

भोपाल रेप कांड : प्यारे मियां के मोबाइल ने खोले कई राज, रसूखदार लोगों के नामों का खुलासाभोपाल रेप कांड : प्यारे मियां के मोबाइल ने खोले कई राज, रसूखदार लोगों के नामों का खुलासा

बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से भाजपा में चले गए थे। लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा से सांसद भी बने। इसके बाद लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई दिग्विजय सिंह से अब तक संबंध सामान्य नहीं हो सके हैं। वह वापस कांग्रेस में आ गए हैं। अब वह कांग्रेस में रहते हुए भी दिग्विजय सिंह को ट्वीट के माध्यम से सलाह देते हैं और चांचौड़ा को जिला बनवाने की मांग को लेकर वे दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास पर धरना तक दे चुके हैं।

Comments
English summary
Digvijay Singh will exert full power to defeat those leaving Congress
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X