भोपाल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

ABVP ने लगाया आरोप, व्यापमं घोटाले की आंच अब कांग्रेस के दिग्विजय सिंह तक पहुंची

Google Oneindia News

vyapam-scam-madhya-pradesh
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले को एक नया मोड़ देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। एबीवीपी का आरोप है कि मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) में हुए प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) घोटाले के मुख्य आरोपी नितिन महेन्द्रा की नियुक्ति कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह 1995 में अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान की थी। एबीवीपी ने मांग की है कि इसकी जांच भी एसटीएफ से कराई जानी चाहिए।

महेंद्र ही थे सूत्रधार

एबीवीपी के पूर्व महासचिव विष्णु दत्त शर्मा ने आज कहा कि व्यापमं घोटाले का असली सूत्रधार महेन्द्रा है जिसको दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए नियुक्ति दी थी। आपको बता दे कि महेंद्रा को मुख्यमंत्री रहते सिंह ने वर्ष 1995 में नियुक्ति दी थी तथा वर्ष 1998 में उसे पदोन्नति भी प्रदान की। आपको बता दें कि महेंद्रा ही उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिनको व्यापमं से जुड़े डाटा तक पहुंचने की स्वतंत्रता थी।

जानकारी के मुताबिक एबीवीपी ने किया है कि वर्ष 1998, 1999, 2000 एवं 2001 में भी पीएमटी घोटाला हुआ, जिसके जनक महेन्द्रा ही थे और उसे तत्कालीन मुख्यमंत्री सिंह ने दबा दिया था। इस

शर्मा ने यह भी दावा किया है कि व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी पंकज त्रिवेदी, धनराज यादव, भरत मिश्र, डॉ़ अजय शंकर मेहता एवं कई अन्य आरोपियों के वकील कांग्रेस प्रवक्ता अजय गुप्ता हैं।

Comments
English summary
The Madhya Pradesh's big Scam Vyapam's fire reached at Congress leader Digvijay Singh.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X