बैरसिया में पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने की नंगे पैर 18 KM बरखेड़ी धाम देव नारायण की परिक्रमा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले देव बरखेड़ी तीर्थ क्षेत्र में नंगे पैर परिक्रमा की। दिग्विजय सिंह ने बुधवार को भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में स्थित देव बरखेड़ी धाम की 18 किलोमीटर तक परिक्रमा की।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह आज भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में स्थित देव बरखेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने देव नारायण भगवान के दर्शन किए। उन्होंने दोपहर 3 बजे देव बरखेड़ी तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा प्रारंभ की। परिक्रमा मार्ग 18 किलोमीटर लंबी है। पूर्व सीएम की पथरीले रास्ते पर नंगे पैर अभी भी परिक्रमा की, परिक्रमा में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

दिग्विजय सिंह ने बेरसिया तहसील स्थित देव बडखेरी धाम की 18 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा पूरी कर बडकरी मंदिर में विराजे देवनारायण भगवान के दर्शन किए सवासर पर पूर्व सीएम के साथ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भी परिक्रमा की जिसमें मुख्य रूप से बेरसिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरीकरण भी मौजूद रही। दिग्विजय सिंह बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिमला में स्थित आचार्य विद्यासागर गुरुकुल पहुंचे। जहां गुरुकुल की छात्राओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications