दिग्विजय सिंह को बनाया जा सकता है कांग्रेस का अध्यक्ष! आलाकमान ने बुलाया दिल्ली,कमलनाथ बोले मुझे दिलचस्पी नहीं

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। दिग्विजय सिंह अभी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल थे। तभी अचानक उन्हें दिल्ली बुला लिया गया। सूत्रों की माने तो पूर्व CM दिग्विजय सिंह कल कांग्र

भोपाल, 28 सितंबर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है। दिग्विजय सिंह अभी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल थे। तभी अचानक उन्हें दिल्ली बुला लिया गया। दिग्विजय देर रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों की माने तो पूर्व CM दिग्विजय सिंह कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। कई बार मीडिया से बातचीत के दौरान वे इसके संकेत भी दे चुके हैं। बता दे कल ही उनके समर्थक भोपाल स्थित कांग्रेस कमेटी के बाहर इकट्ठा होकर दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर मांग कर रहे थे। वहीं कमलनाथ पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनना, उनका फोकस अभी सिर्फ़ मध्यप्रदेश पर ही है।

Recommended Video

    अब Congress president election में Digvijay Singh ने दी चुनौती | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Digvijay Singh can be made President of Congress! High command called to Delhi, Kamal Nath

    कमलनाथ ने मैं किसी गुटबाजी में नहीं पड़ना चाहता

    पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार को कांग्रेस दफ्तर में कहा कि मुझे कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बनना। मेरा फोकस सिर्फ मध्यप्रदेश पर है। मैं कांग्रेस चुनाव की किसी गुटबाज़ी में नहीं पड़ना चाहता। बस इस चुनाव में नहीं फँसना चाहता। बता दे इससे पहले दिल्ली में कमलनाथ को भी बुलाया गया था। वही दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले ये उन्हीं से पूछिए। राहुल गांधी ने 1 महीने पहले बात की थी। लेकिन उन्होंने लीडर बनने से मना कर दिया था। शशि थरूर ने मुझसे बात की थी। थरूर ने कहा था कि वह इसलिए पर्चा भरेंगे क्योंकि चुनाव हो ऐसा ना लगे कि चुनाव नहीं हो रहे हैं।

    कमलनाथ ने सोनिया गांधी के साथ की बातचीत

    सोनिया गांधी ने कमलनाथ को दिल्ली बुलाया था। कमलनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी से कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 12 महीने बचे हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं ले सकते, क्योंकि उनका ध्यान मध्य प्रदेश से हट जाएगा। अभी गुजरात का चुनाव है, फिर हिमाचल में चुनाव होंगे। हर प्रदेश की चुनावी रणनीति मैं नहीं बना सकता। अभी मेरा पूरा ध्यान एमपी पर है मैं अध्यक्ष बनने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेता। मैं इस समय मध्य प्रदेश से अपना ध्यान नहीं हटाना चाहता।

    गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है और दिग्विजय सिंह नेहरू गांधी परिवार के खास माने जाते है, ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने बनाए जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। खुद दिग्विजय सिंह भी कई बार पत्रकारों से चर्चा के दौरान इशारों इशारों में अध्यक्ष पद को लेकर बोल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+