राम मंदिर पर बयान देकर दिग्विजय हिन्दुओ को बदनाम व एक विशेष वर्ग को खुश करने का काम कर रहे: डॉ दुर्गेश केसवानी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राम मंदिर को लेकर दीये बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पालटवार करते हुए कहा दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देकर एक विशेष वर्ग को खुश करने का काम करते है, जिसको जनता अच्छा नहीं मानती।

एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रहे दिग्विजय सिंह: डॉ केसवानी

दुर्गेश केसवाणी ने कहा, दिग्विजय सिंह एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रहे हैं और हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। वो जाकिर नाइक को शांति का दूत बता रहे हैं। यह सब उनके शगल में शामिल है।

Digvijay is defaming Hindus by giving statement on Ram temple: Dr. Durgesh Keswani

उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंग्ज हमेशा से ही राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं। राम को काल्पनिक बताते आए और हद तो तब हो गई थी जब प्रधानमंत्री मोदी जी मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तब भी प्रश्न चिन्ह लगने का काम उन्होंने किया। और आज जब भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तब भी वो बेचैन है।

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बदनाम करने का काम किया: डॉ केसवानी

केशवनी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बदनाम करने का काम किया। मैं भोपाल की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने उन्हें घर बैठने का काम किया। पूरे देश की जनभावना की कद्र करते हुए भोपाल की जनता ने उन्हें हराकर घर बैठने का काम किया और आज वो फिर एक बार प्रश्न लगाकर एक विशेष वर्ग को खुश करते हुए नजर आ रहे थे जिसको जनता अच्छा नहीं मानती।

बतादें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर रीवा में दिग्विजय सिंह ने कहा था की, राम मंदिर के लिए लड़ाई ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने लड़ी और फायदा चंपत राय उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो बीजेपी के लोग मेरा विरोध करते है मैं चुनौती देता हूं मुझसे ज्यादा हिंदू होकर बताए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+