88 साल के बुजुर्ग की समाज सेवा के कायल हुए धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, खुद कार से घर छोड़ने गए
जिला धार में 88 साल के बुजुर्ग की समाज सेवा के किस्से सुनकर धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा इतने प्रभावित हुए कि उन्हें घर छोड़ने चले गए। बता दे ये बुजुर्ग गोपालदास राव दुबे जनसुनवाई में आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे थे।
MP News : वैसे तो कई IAS अधिकारी अपने रौब के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आईएएस अफसरी के रौब के बजाय धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। कलेक्टर मिश्रा ने जनसुनवाई में पहुंचे एक वृद्ध को ना सिर्फ कलेक्ट्रेट से घर तक पहुंचाया, बल्कि उन से आधे घंटे तक बात भी की। उनके अनुभवों को जाना और इसे धार जिले के विकास की कार्य योजना में शामिल करने का फैसला किया। कलेक्टर की उदारता और सादगी स्थानीय प्रशासनिक अफसरों और नागरिकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कलेक्टर मिश्रा ने इस वृद्ध समाजसेवी को सम्मानित करने और राज्य शासन को भी सम्मान के लिए प्रस्ताव भेजने का फैसला किया है।

दरअसल धार जिले के 88 वर्षीय समाजसेवी गोपाल राव दुबे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे थे। दुबे के साथ एक वृद्ध महिला भी थी। जिनके बेटे ने घर से बेघर कर दिया। वे उस महिला की मदद करने के लिए कलेक्टर के पास पहुंचे और उन्हें वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम में कहीं भी जगह दिलाने के लिए कहा। इस दौरान बातों ही बातों में वे अपने अतीत में किए गए सामाजिक कार्यों को भी बता गए। ये सुनकर कलेक्टर उनके सेवा भाव के कायल हो गए और उनकी पूरी बात सुनकर महिला को न्याय दिलाने के लिए संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश देने लगे।
घर के लिए निकले तो बुजुर्ग समाजसेवी को कार में बैठा लिया
88 साल की उम्र में प्रशासन और लोगों की मदद करने वाले समाजसेवी गोपाल राव दुबे बैसाखी के सहारे चलते हैं। जन सुनवाई के बाद कलेक्टर अपने घर जा रहे थे तो, उन्होंने दुबे को पैदल जाते देखा। इसके बाद उन्होंने कार रुकवा कर दुबे को बैठाया और घर ले गए। वहां काफी देर तक उनके सामाजिक अनुभव सुने और परिवार जनों की समस्या भी जानी कलेक्टर प्रियम मिश्रा ने बाद में कहा कि समाज सेवी दुबे के अनुभव समाज के लिए फायदेमंद है। उनसे कुछ और सीखने को भी मिला है। उनकी सिर्फ यह अच्छा है कि सरकार प्रशासन उनका इतने सालों तक समाज सेवा करने पर सम्मान करें। अगर उनका स्थानीय स्तर पर सम्मान होता है तो, वे राज शासन को भी प्रस्ताव भेजेंगे।












Click it and Unblock the Notifications