Bhopal News: दिल्ली की घटना से सबक लेकर प्रशासन लेगा शहर की कोचिंग संचालकों की क्लास
Bhopal News: दिल्ली में स्थित रॉव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में अब भोपाल में भी जिला प्रशासन इन पर सख्ती करेगा।
दिल्ली की घटना से सबक लेकर भोपाल जिला प्रशासन शहर में संचालित सभी कोचिंग सेंटर्स के संचालक को नियमों के आधार पर काम करने की हिदायत देगा। बताया जा रहा है कि इस संबंध में सभी कोचिंग संचालकों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी पहले बैठक करेंगे।

पहले नियम समझाएंगे फिर कार्रवाई करेंगे अधिकारी
राजधानी भोपाल में कोचिंग संचालकों के साथ अधिकारी बैठक कर केंद्र और राज्य के नियमों की जानकारी उन्हें देंगे, ताकि वे अपने-अपने सेंटर में स्टूडेंट्स को सही व्यवस्थाएं उपलब्ध करा सके। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी अपने स्तर पर जांच पड़ताल के लिए आवश्यक निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण में यदि किसी के यहां कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
प्रशासन अलर्ट, खामियां मिलने पर तुरंत एक्शन
जिला प्रशासन के अनुसार राजधानी में करीब 500 से अधिक कोचिंग सेंटर है सबसे ज्यादा केंद्र एमपी नगर, न्यू मार्केट, इंद्रपुरी, कोलार रोड, विट्ठल मार्केट, रायसेन रोड, संत हिरदारामनगर सहित अन्य स्थानों पर है। ऐसे में यहां पर समय-समय पर जहाज अभियान चला कर कार्रवाई की जाती है। हाल में ही आग की घटना को लेकर शहर के सभी कोचिंग संस्थानों में जांच कराई गई थी। इस दौरान कुछ स्थानों पर खामियां मिलने पर यहां पर तुरंत एक्शन लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications