कमरे में लाश को गाड़कर 7 महीने से साथ रह रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, गर्लफ्रेंड से अफेयर के शक में दोस्त की हत्या

राजधानी के हबीबगंज इलाके में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां गुंडे ने अपने दोस्त को मारकर अपने ही घर के अंदर दफन कर दिया था।

भोपाल, 24 मई। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने करीब 7 महीने पुरानी लाश को बरामद किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवक शमशेर का उसकी प्रेमिका से झगड़ा हो रहा था। दरअसल झगड़े के दौरान आरोपी ने प्रेमिका से कहा कि तुझे भी उसी तरह मारकर गाड़ दूंगा जिस तरह से शिवा को मारकर गाड़ दिया था। ये बात रहवासियों ने सुनी, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू कर खुदाई की, तो उन्हें गड़ी हुई लाश मिली। पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने शिवदत्त भालेराव की हत्या करना कबूला हैं। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने 7 महीने पहले भालेराव की हत्या कर दी थी।

Recommended Video

    गर्लफ्रेंड से अफेयर के शक में दोस्त की हत्या
    गर्लफ्रेंड से अफेयर के शक में दोस्त की हत्या

    प्रेमिका से अफेयर के शक में की थी हत्या

    पूरा मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र के साईं बाबा नगर का है बता दें कि मृतक भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र का है। जिसका नाम शिवा है। बताया जा रहा है कि शमशेर और शिवा में दोस्ती थी और शमशेर को शिवा पर शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड के साथ शिवा का अफेयर है और इसी शक के चलते उसने शिवदत्त की गला रेतकर हत्या कर दी और उसे मकान में गाड़ दिया।

    हत्या करने के बाद दोनों रह रहे थे उसी घर में

    जानकारी के अनुसार हत्या अक्टूबर 2021 में की गई थी। जहां लाश को आरोपी ने अपने घर में ही मुरम डालकर गड़ा दिया था। इसके बाद से आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों उसी घर में रह रहे थे। बीती देर रात्रि शमशेर और उसकी प्रेमिका में झगड़ा हुआ और उस दौरान उसने अपना आपा खो दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि जिस तरह उसने शिवा को मारा है उसी तरह उसे भी मारकर यही गाड़ देगा। बदमाश शमशेर मोहल्ले वासियों को भी चिल्लाते हुए जमीन में गाड़ने की बात कह रहा था। रहवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की छानबीन शुरू कर दी। जहां पर शिवा को गाड़ा था उस जगह की खुदाई की और वहां से शिवा की सड़ी-गली स्थिति में बॉडी बाहर निकाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+