Datia Bypoll Result 2026: कांग्रेस के 'Singh is King', ब्राह्मणों के कोप से हारी भाजपा? 5 प्वाइंट्स में समझें
Datia Bypoll Result 2026: बिहार के बांकीपुर के बाद मध्य प्रदेश दतिया में भी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। अलग-अलग कारणों से बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की एक-एक विधानसभा पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 2 में हार, जबकि गुजरात के मांजलपुर में जीत का स्वाद चखने को मिला है। गौर तलब है कि तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकारे हैं।
दतिया की सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी। विधायक राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल के लिए सजा होने के बाद खाली हुई सीट फिर से जीतना बीजेपी के राज में कांग्रेस के लिए बडी चुनौती थी लेकिन जीतू पटवारी की कयादत में जमकर लडी कांग्रेस ने दतिया जीत कर हाईकमान का भरोसा कायम रखा है। दोनों तरफ से जीत के दावे किए जा रहे थे लेकिन विजयश्री ने आखिरकार कांग्रेस के घनश्याम सिंह का वरण किया। बीजेपी के नए-नबेले उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 12 हज़ार वोटों से हार गए।

दतिया का चुनावी गणित और कैसे हारी बीजेपी:
दतिया विधानसभा में लगभग ढाई लाख मतदाता दस प्रमुख जाति-समुदायों में बंटे हैं। जातीय समीकरण की बात करें तो यहाँ करीब 15 प्रतिशत ब्राह्मण मतदाता और लगभग इतने ही ही अहीरवार-जाटव हैं। ओबीसी समुदाय में कुशवाहा 12 प्रतिशत और यादव 7.4 प्रतिशत, लोधी 7 प्रतिशत के अलावे रावत, पाल और अन्य ओबीसी समुदायों का वोट सामूहिक रूप से 7-8 प्रतिशत है। जैन, सिंधी और बनिया तीनों मिलाकर करीब 4 प्रतिशत और 3 फिसदी से कुछ ज़्यादा राजपूत यानी कि ठाकुर मतदाता हैं। दतिया विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी करीब 4 प्रतिशत के आस-पास है।
इनमें सबसे बडा मतदाता वर्ग ब्राह्मण आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर समझा जाता है। जाटव वोटों का रुझान कांग्रेस की तरफ रहा है। वैश्य, सिंधी, जैन और कुशवाहा वोट बैंक बीजेपी साधती रही है। कांग्रेस को अल्पसंख्यक वोटबैंक का सहारा रहा है। अन्य समुदाय मुद्दों और लहर के आधार पर मतदान तय करते रहे हैं। अगर सामाज़िक समीकरण के आइने में देखें तो भाजपा का पलडा भारी है। फिर भी कांग्रेस ने पहले 2023 में और अब उपचुनाव में कैसे यहाँ सत्ताधारी बीजेपी को झटका दिया, इसे 5 प्वाइंट्स में समझते हैं।
1. नरोत्तम की नाराजगी और शुरुआती अंतर्कलह:
ऊपर के आंकडों से समझ आ गया होगा कि दतिया ब्राह्मण-बहुल इलाका है। अब समझिए कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यहाँ के सर्वमान्य नेता। 2023 में भाजपा की प्रचंड जीत में नरोत्तम अपनी सीट क्या हारे, पार्टी ने लगभग किनारे लगा दिया। संयोग से खाली हुए दतिया सीट पर नरोत्तम की दावेदारी बनती थी लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह नए चेहरे आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा। भाजपा पहले यह हथकंडे आजमाती रही है लेकिन इस बार यहाँ दाल नहीं गली।
शुरुआत में नरोत्तम मिश्रा के बागी रुख और ब्राह्मण बनाम ब्राह्मणकी जंग ने समुदाय के मतदाताओं में संशय और ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी। बाद में शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप से मामला सुलझ जरूर गया लेकिन तब तक डैमेज हो चुका था। दतिया में जिस ब्राह्मणसमुदाय की धाक थी,पार्टी ने उसी समुदाय के नेता से उसको खतम करने का जो फैसला लिया वह क्षेत्र के ब्राह्मणमतदाताओं को रास नहीं आया। नरोत्तम मिश्रा को नकारने के कारण इस बार ब्राह्मणों ने बीजेपी को ही नकार दिया।
2. अतिआत्म विश्वास में सोशल इंजीनियरिंग हाशिए पर:
पिछले कुछ सालों में बीजेपी बेहतरीन सोशल इंजीनियरिंग के दम पर चुनाव जीतने के लिए भी जानी जाती रही है। यह बीजेपी का वह ब्रह्मास्त्र था जिसके बल पर वे देश के कट्टर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में भी अपने गैर-अल्पसंख्यक उम्मीदवार तक को जिता ले जाती रही है। दतिया में बीजेपी ने अपना यह दांव बहुत पीछे छोड दिया। टिकट का फैसला नरोत्तम मिश्रा को भरोसे में लेकर किया जाता तो दतिया का नतीजा कुछ और हो सकता था।
बीजेपी को लग रहा था कि मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में ओबीसी वोटबैंक पर उन्होने अपना हस्ताक्षर कर दिया है लेकिन दतिया में कुशवाहा, लोधी और अन्य ओबीसी जातियां जो फ्लोटिंग वोटर्स होते हैं उन्हें साधने के पर्याप्त प्रयास नहीं देखा गया। बिहार के बांकीपुर के चुनाव में 40 स्टार कैंपेनर और दतिया से शिवराज सिंह चौहान जैसे कद्दावर नेताओं की दूरी भी बीजेपी के हार के कारणों में से एक है।
3. ठाकुर-जाटव-ओबीसी का हाथ कांग्रेस के साथ
कांग्रेस ने फूलसिंझ बरैया जैसे अनुभवी नेता को मैदान में उतार कर ओबीसी जातियों को साधने का जो काम दिया था उसे उन्होने पूरी सिद्दत से निभाया। जाटव वोटों के अलावे लोधी, पाल और रावत वोटों का रुझान भी कांग्रेस की तरफ रहा। कांग्रेस जहाँ अपने पारंपरिक वोटबैंक को सम्हाले रही, वहीं बीजेपी से नाराज़ वोटर्स को भी अपने पाले में करती गई।
4. आजाद समाज पार्टी का दमदार प्रदर्शन:
चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी का दमदार प्रदर्शन भी दतिया में बीजेपी की नैय्या डुबोने में कारगर रहा। 6016 वोटों से जिस सीट पर बीजेपी की हार होती है वहीं आज़ाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल 22 हज़ार से अधिक वोट ले जाते हैं। इससे पहले बहन मायावती बसपा के टिकट पर कमजोर उम्मीदवार उतार कर भाजपा की मदद करती रही हैं। इस बार असपा का दांव भी बीजेपी के लिए मुश्किल का कारण बन गया।
5. कृषि समस्या एवं खाद की किल्लत:
ग्रामीण इलाके बीजेपी के लिए हमेशा से चुनौतिपूर्ण रहे हैं। दतिया विधान सभा में भी खेती की समस्याएं, खाद और उर्बरक संकट, आपूर्ति में पारदर्शिता की कमी, सोयाबीन किसानों को राहत नहीं देना, चना और धान उत्पादन और एमएसपी, कृषि उत्पादों के बाज़ार की समस्याओं ने ऐसा मुश्किलों का ऐसा कोलाज तैयार किया जिससे इलाके के किसानों की बीजेपी से नाराजगी बढी।
जीत का सेहरा 'पटवारी' के सिर
दतिया में जीत का परचम कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने लहराया लेकिन जीत का सेहरा तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सिर ही सजेगा। उम्मीदवार चयन से लेकर पूरे कैंपेन की कमान जीतू पटवारी ने थाम रखी थी। चाहे जाती और समुदायों को साधना हो, बीजेपी से नाराज़ ब्रह्म्ण मतदाताओं को अपने पाले में करना, जाटव मतदाताओं को जोडे रखना, किसानों से बातचीत, डोर-टू-डोर कैंपेन, डिजायन से लेकर अंजाम देने तक जीतू पटवारी अगले मोर्चे से न केवल नेतृत्व करते रहे बल्कि हाईकमान को लगातार यह भरोसा भी दिलाते रहे कि दतिया जीतेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
