BJP को वोट ना देने पर गांव से निकाला, SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा दलित परिवार, Video वायरल
शिवपुरी। हाल ही सम्पन्न हुए मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 से जुड़ा एक चौंका देने वाला सामने आया है। एक दलित परिवार ने आरोप लगाया है कि उपचुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने पर दबंगों ने उन्हें घर से निकाल दिया। फिलहाल यह परिवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एसपी ऑफिस के सामने डेरा डाले हुए है।
Recommended Video

तीन नवबंर को हुआ था मतदान
मीडिया से बातचीत में इस पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन नवंबर को मध्य प्रदेश की 28 सीटों के उपचुनाव के तहत उनके पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भी वोट डाले गए थे। यहां के बैराड़ पुलिस थाना इलाके के गांव झलवास निवासी हरवीर सिंह व उनके परिवार ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा की बजाय बसपा प्रत्याशी को वोट दिया। उपचुनाव में सुरेश राठखेड़ा ने जीत दर्ज की।

पुलिस को भी शिकायत की
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जीत के बाद गुस्साए दबंगों ने उन्हें बसपा को वोट देने के कारण गांव से निकाल दिया। पीड़ितों ने पुलिस को भी शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब इस परिवार ने एसपी कार्यालय के सामने धरना शुरू किया है। एसपी कार्यालय के बाहर दिए जा रहे धरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
यहीं पर बना रहा खाना
यह परिवार एसपी कार्यालय के सामने राशन सामग्री लेकर बैठा है। परिवार में सात बच्चे और दो महिलाएं भी है। यह परिवार एसपी कार्यालय के सामने ही खाना बना रहा है और यही पर सर्द रात बिता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications