MP exit poll 2023: कांग्रेस की होगी जीत, एग्जिट पोल की खुलेगी पोल: कमलेश्वर पटेल

MP News: विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रायोजित एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के अलग-अलग नतीजों से स्पष्ट है कि सर्वे अवैज्ञानिक तरीके से किए गए है।

शुक्रवार को पीसीसी कार्यलय में पटेल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे प्रशासनिक अमले पर दबाव बनाने और कम अंतर से जीत, हार वाली सीटों पर मतगणना प्रभावित करने के इरादे से यह सब किया जा रहा है।

Congress will win, exit poll will reveal, statement of MLA Kamleshwar Patel in mp election 2023

पटेल ने कहा कि जब मतगणना की तारीख निश्चित है तब अवैज्ञानिक आधार पर किए गए एग्जिट पोल कितने ठीक हैं, यह मतदाताओं को तय करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को कितनी सीट मिलती हैं, यह मतदाता तय करते हैं, यह एग्जिट पोल तय नहीं करता।

विधायक पटेल ने कहा कि इस प्रकार का सर्वे एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रायोजित है और आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है। पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, कुशासन, गुंडागर्दी, गरीबी, आमदनी घटने जैसे मुद्दों को लेकर सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ प्रदान किया है। अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा और इस चुनाव में जनता की जीत होगी।

पटेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है की मतगणना के दौरान चौकन्ने रहकर सतर्कता पूर्वक कार्य करें। थोड़ी सी भी गड़बड़ी की कोशिश होने पर तत्काल वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सूचित करें और विरोध दर्ज कराएं। सत्य की जीत होगी, एग्ज़िट पोल की पोल खुलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+