Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में परिवर्तन होने से कांग्रेस की बढ़ी परेशानी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समय 2 दिन आगे बढ़ने के कारण आप कांग्रेस नेताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी शादी के सीजन के कारण बढ़ी है। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भी अब कई जगह पर नए सिरे से त

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समय 2 दिन आगे बढ़ने के कारण आप कांग्रेस नेताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी शादी के सीजन के कारण बढ़ी है। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भी अब कई जगह पर नए सिरे से तैयारी करना पड़ रही है इस परेशानी से निजात पाने के लिए कमलनाथ की टीम इंदौर पहुंच कर सारी व्यवस्थाओं को नए सिरे से व्यवस्थित करने के काम में जुट गई है। दरअसल राहुल गांधी की जो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश के बाद एक दिन बुरहानपुर जिले में रूकना थी। वह अब 2 दिन रूकेगी। वही उसके चलते आगे के शहरों और स्थानों पर यात्रा का ठहरने का स्थान पर भी अब तय तारीख के बाद सभी कार्यकर्ता नेता पहुंचेंगे।

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में परिवर्तन होने से कांग्रेस की बढ़ी परेशानी

कांग्रेस ने इसके लिए बुरहानपुर सहित अन्य शहरों और यात्रा निकालने वाले रास्तों के बीच में पड़ने वाले होटल, रिसोर्ट और अन्य स्थान यात्रियों के ठहरने के लिए पहले से बुक कर दिए थे। उनकी बुकिंग के बाद अधिकांश होटल रिसोर्ट और धर्मशाला बड़े हॉल वालों ने अगले दिन से शादियों की बुकिंग ले ली थी। अब राहुल गांधी की यात्रा का समय बदल जाने से स्थानों पर अगले दिन की बुकिंग पाने के लिए कांग्रेस नेताओं को संघर्ष करना पड़ रहा है।

कुछ होटलस, रिसोर्ट ने कांग्रेस को जगह देने से किया इंकार

बुरहानपुर से होकर जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए बुकिंग कुछ होटलस, रिसोर्ट और धर्मशालाओं ने अगले दिन कांग्रेस को जगह देने से इंकार कर दिया। जबकि कुछ ने कम कमरे देने का वादा किया है। फिलहाल ये स्थिति बुरहानपुर और खंडवा में ही सामने आई है इसके आगे की शहर में भी यहीं परेशानी कांग्रेस नेताओं के सामने आ सकती है। इसके चलते कमलनाथ की एक टीम सोमवार को इंदौर पहुंच गई है, जो ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर आ रही परेशानियों को हल करने का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+