कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले- वक्फ की संपत्तियों को बर्बाद नहीं होने देंगे, इस बीच MP में नया आदेश जारी
Waqf Board news: वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में इस समय बवाल मचा हुआ है। लोकसभा में बिल पेश होने के बाद इसे लेकर विपक्ष और सरकार में तीखी नोंक झोंक भी हुई। आखिर कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल इसमें संशोधन का विरोध क्यों कर रहे हैं, इसे मुद्दे को लेकर भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद से वन इंडिया ने खास बातचीत की।
संशोधन कानून के विरोध को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अगर कोई गलत काम करेगी तो उसका विरोध करेंगे सरकार कोई विधायक लाती है तो उसको यह बताना जरूरी है लाभकारी कैसे?जब संशोधन विधेयक लाया जाता है तो उसकी रक्षा के लिए लाया जाता है कि जो चीज चल रही है उसके अंदर कुछ चीज गलत है तो उसको ठीक किया जाए।

वही उन्होंने संशोधन कानून में महिलाओं को वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाए जाने को लेकर कहा कि इसका विरोध हम नहीं करते महिलाओं को शामिल करना चाहिए, इसका किसी ने विरोध नहीं किया।
Recommended Video
वहीं संशोधन कानून में कलेक्टर या डिप्टी कलेक्टर लेवल के अधिकारी से सर्वे करने के सवाल पर आरिफ मसूद ने कहा कि मेरी संपत्ति निजी संपत्ति है प्राइवेट सरकार की नहीं है। मैंने अपनी संपत्ति चैरिटी के लिए दी है। जिस चैरिटी के लिए दी है, उसका संचालन भी वही करेगा। अब उस संपत्ति को उपयोग करने से पहले कलेक्टर से पूछना पड़ेगा कि क्या करें ? और क्या नहीं करें? मेरी संपत्ति को अगर मैं किसी को दान देता हूं, तो उस चैरिटी को ही उसका संचालन करना है। आरिफ मसूद ने बताया कि अभी वक्त बोर्ड में कमिश्नर नियुक्ति का प्रावधान है वह भी इसलिए है कि कोई विवादित भूमि है तो उसे पर सर्वे करने का काम कमिश्नर करेंगे।

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की कमाई का 50% हिस्सा गरीब बच्चों की शिक्षा और परिवारों को दान किया जाएगा
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमें बोर्ड की कमाई का 50% हिस्सा मुस्लिम परिवारों के गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और परिवारों को दान किया जाएगा। इस आदेश के साथ, बोर्ड पिछले दो वर्षों के निर्णय को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर रहा है। यह कदम वक्फ बोर्ड संसोधन बिल 2024 की सरगर्मी के बीच उठाया गया है।
भोपाल के बाद, बुरहानपुर में वक्फ के पास सबसे अधिक 3 हजार हेक्टेयर जमीनें हैं। प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 15 हजार वक्फ संपत्तियां हैं। वर्तमान में, वक्फ कमेटियां आय का केवल 7% चंदा बोर्ड को देती थीं, जबकि 93% राशि प्रबंध समितियों के पास रहती थी। अब, बोर्ड इस राशि का उपयोग समाज के मेधावी बच्चों की पढ़ाई पर करेगा।
इसके लिए, एक नई कमेटी जिलों में बनाई जाएगी, जो पात्र गरीब बच्चों का चयन करेगी और प्रति छात्र अधिकतम 25 हजार रुपए दान करेगी। इस दान की 20% राशि मुस्लिम बच्चों की कॉलेज शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद के लिए भी दी जाएगी।
-
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications