MP News Bhopal: कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री, राहुल उसके सेल्समैन—डॉ केसवानी का तीखा हमला

राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे के साथ ही प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए उसे "झूठ और पाखंड की राजनीति" का प्रतीक करार दिया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, झूठ की गठरी खोलकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं और मध्यप्रदेश आकर झूठ बोलना तो उनकी आदत बन चुका है।

डॉ केसवानी ने कांग्रेस को महिला विरोधी, किसान विरोधी और जनता को भ्रमित करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति सच्चाई और सेवा पर नहीं, बल्कि झूठे वादों और छल-कपट पर टिकी हुई है।

congress lies factory rahul gandhi salesman durgesh keswani attack

"कांग्रेस मतलब झूठ की फैक्ट्री"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस आज झूठ बोलने की एक पूरी फैक्ट्री बन चुकी है, जिसमें राहुल गांधी उसके सबसे बड़े "सेल्समैन" हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने प्रदेश के अन्नदाताओं को ठगा, युवाओं को रोजगार के झूठे सपने दिखाए और "मेड इन भोपाल" जैसे जुमलों के जरिए जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया।

डॉ केसवानी ने कहा,

"कांग्रेस का एक भी वादा जमीन पर नहीं उतरा। इनकी राजनीति सेवा की नहीं, बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने की भूख की राजनीति है। चुनाव के समय राहुल गांधी और उनकी टोली बड़े-बड़े सपने दिखाती है और बाद में जनता को राम भरोसे छोड़कर गायब हो जाती है।" उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है।

"महिला विरोधी डीएनए वाली पार्टी है कांग्रेस"

डॉ केसवानी ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी अब महिला सम्मान पर बोलने का नैतिक अधिकार पूरी तरह खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान खुद इस बात का प्रमाण हैं कि पार्टी की सोच में ही महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा,

"दिग्विजय सिंह का महिला सांसद पर शर्मनाक बयान, कमलनाथ का 'आइटम' जैसा घिनौना शब्द और जीतू पटवारी की आपत्तिजनक भाषा-ये सब कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को उजागर करते हैं। कांग्रेस नारी शक्ति की नहीं, बल्कि नारी अपमान की प्रतीक बन चुकी है।"

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता सार्वजनिक मंचों से जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह सभ्य समाज के लिए शर्मनाक और निंदनीय है।

राहुल गांधी को खुली चुनौती

डॉ. केसवानी ने हाल ही में कांग्रेस विधायक द्वारा दिए गए विवादित बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी, आपके विधायक ने पूरे नारी समाज का अपमान किया है। क्या आपमें इतनी हिम्मत है कि उसे पार्टी से बाहर निकाल सकें? जवाब है-नहीं। क्योंकि कांग्रेस में महिलाओं की इज्जत से ज्यादा अपराधियों और बदजुबानों की पूछ है।"

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कैमरों के सामने महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब पार्टी के भीतर कार्रवाई करने की बारी आती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।

"भाजपा का दो टूक संदेश-अब नहीं चलेगा पाखंड"

डॉ केसवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता अब कांग्रेस के झूठ और पाखंड को पूरी तरह पहचान चुकी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान, किसानों का हित और युवाओं का भविष्य भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस चाहे जितना झूठ बोल ले, अब उसका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। अगर राहुल गांधी में जरा भी नैतिकता बची है, तो वे माफी मांगें और दोषी विधायक पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। अन्यथा जनता फिर से कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।"

भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि महिला सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और कांग्रेस के दोगलेपन को हर मंच से बेनकाब किया जाता रहेगा।

राजनीतिक माहौल और गर्माया

राहुल गांधी के प्रदेश दौरे और भाजपा के तीखे हमलों के बीच मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गई है। एक तरफ कांग्रेस सरकार और भाजपा पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस के पुराने बयानों और कथित विफलताओं को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने के संकेत दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+