वीडी शर्मा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस नेता अभय मिश्रा व पत्नी नीलम हुई BJP में शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष रीवा के कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा उनकी धर्मपत्नि पूर्व विधायक नीलम मिश्रा के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

अभय मिश्रा के साथ ही कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य सुंदरिया आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल तिवारी, भोले तिवारी, जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डॉ मिश्रा ने सभी का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

Congress leaders Abhay Mishra, Neelam Mishra join BJP in front of VD Sharma and Narotam

कांग्रेस में भीतरघात कल्चर बन गया है- अभय मिश्रा

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अभय मिश्रा और नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हमारी घर वापसी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त करते है। अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भीतरघात करना एक कल्चर बन गया है। कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है, सेवा से कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी में मन की शांति है और भाजपा के राज में हम सबका और जनता का हित सुरक्षित है, इसलिए पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

एक ही सीट से पति-पत्नी रह चुके है विधायक

रीवा जिले की सेमरिया सीट से 2008 में अभय मिश्रा बीजेपी से विधायक बने थे। वहीं 2013 में उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी और सेमरिया से विधायक बनीं थी। लेकिन साल 2018 में मिश्रा दंपति ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली थी। अब एक बार फिर पूर्व विधायक मिश्रा दंपति ने घर वापसी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+