Bhopal News: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में हुए शामिल
Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगाया। दरअसल, बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि सचिन ने अक्टूबर 2021 में कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन कानूनी उलझनों के चलते उन्होंने आज रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
गौरतलब है कि सचिन बिरला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने भाजपा के तत्कालीन उम्मीदवार हितेंद्र सिंह सोलंकी को 30 हजार वोटों से हरा दिया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर बिरला का स्वागत किया।
विधायक सचिन बिरला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनहितैषी नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन और प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications