Bhopal News: सोशल मीडिया पर मस्जिदों से वोटर आईडी कार्ड बांटने का मैसेज, BJP ने की चुनाव आयोग से शिकायत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक वर्ग विशेष के ग्रुपों पर और वर्ग विशेष के लोगों को व्यक्तिगत व्हाट्सएप के माध्यम से एक सन्देश किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुस्लिम बाहुल्य उत्तर भोपाल और मध्य भोपाल विधानसभा में वायरल किया गया है। साथ ही व्हाट्सएप पर मस्जिदों से 100 प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र बांटने की मुहीम का सन्देश भी वायरल किया जा रहा है, जिसकी शिकायत बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से की है।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने चुनाव आयोग से की शिकायत में कहा कि भोपाल की मध्य और उत्तर विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों के साथ ही व्यक्तिगत सन्देश वायरल कर धार्मिक आधार पर वोट करने की अपील की जा रही है।

Complaint to Election Commission regarding distribution of voter papers from mosques on social media

साथ ही मस्जिदों से 100 वोटर कार्ड की मुहीम नाम से यह सन्देश फैलाया जा रहा है कि "हमारी आपकी लापरवाही अगर जारी रही तो 2024 के इलेक्शन के बाद आरएसएस का बुलडोजर तमाम मस्जिदों पर चलेगा, मदरसों पर चलेगा, हमारे घरों पर चलेगा और वो सब होगा जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।

पांडे ने बताया कि वायरल संदेश में वर्ग विशेष से यह अपील की जा रही है कि सभी मुस्लिम वोटर को मतदाता पर्ची मस्जिदों से प्राप्त होगी और मुस्लिम प्रत्याशियों को इसका सीधा लाभ होगा। श्री पाण्डे ने कहा कि धार्मिक आधार पर वोट मांगना, वोट प्राप्त करना, वोट अपील करना आपराधिक कृत्य के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा कि इस संबंध में भोपाल कलेक्टर को भी शिकायत की गयी थी, परन्तु उपरोक्त मैसेज पर रोक नहीं लग पायी। अतः चुनाव आयोग से व्हाट्सएप पर एक वर्ग विशेष से अपील की पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+