Bhopal News: कोचिंग माफिया को प्रशासन की वार्निंग, व्यवस्था सुधारो वरना, लगेगा ताला, जानिए महत्वपूर्ण बिंदु
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सैकड़ो कोचिंग संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने नकल कृष्णा शुरू कर दी है। बता दे की वन इंडिया हिंदी लगातार कोचिंग क्लास को लेकर गड़बड़ियां उजागर कर रहा है। ऐसे नहीं प्रशासन को आप कोचिंग संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी पड़ रही है।
दरअसल कोचिंग संचालक छात्रों को पढ़ाई के बहाने बुलाकर उन्हें शिक्षा के हिसाब से मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहे थे। बेसमेंट में क्लास लगाने का मामला हो या फिर खुले रोड पर पार्किंग करने की स्थिति, स्टूडेंट की फीस का मामला हो या फिर संस्थानों में फायर सेफ्टी के हाल। अब हर जिम्मेदारी को कोचिंग संस्थानों के संचालकों को पूरी करनी होगी।

बता दे अब कोचिंग संचालक अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे। अभी हर मामले में छात्र परेशान हो रहे थे, ऐसे में जिला प्रशासन ने एक महीने की मोहल्ला दी है ताकि कोचिंग संस्थानों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और गड़बड़ियों को दूर किया जा सके। इसके बाद उनकी सुनवाई नहीं होगी। जिला प्रशासन में खासकर एमपी नगर स्थित ओरस राठी क्लासेस और कौटिल्य एकेडमी के संचालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है की सबसे ज्यादा आप लोगों की शिकायतें आ रही है,ऐसे में अबकी बार फिर से आपके यहां पर कोई भी गड़बड़ी मिली तो सबसे सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा
- कोचिंग के हर फ्लोर पर एक व्यक्ति को तैनात करना होगा, जो आपातकाल की स्थिति निपटने के लिए गाइड करेगा।
- हर कोचिंग में ऑडिट का डिस्प्ले बोर्ड लगेगा, ताकि अभिभावक को पता चल सके कि उनका बच्चा यहां कितना सुरक्षित है।
- एमपी नगर में स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में टू व्हीलर और फोर व्हीलर खड़े करने होंगे। यहां से पैदल जॉन 2 स्थित कोचिंग पर आएंगे।
- सभी कोचिंग संस्थानों को अपना फायर ऑडिट कराना जरूरी होगा
- बेसमेंट में भी पार्किंग का व्यवस्था कराई जाएगी, यहां पर किसी भी हाल में क्लासेस नहीं लगेंगे

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने क्या कुछ कहा
इस मामले पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी कोचिंग संस्थानों के संचालक को एक महीने से सभी कमियों को दूर करने के निर्देश जारी किए है। इसके बाद जिला प्रशासन फिर से औचक निरीक्षण करेगा। यदि खामियां दूर नहीं होती तो सील करने के अलावा अन्य सख्त कार्रवाई होगी।
कोचिंग संस्थानों में प्रशासन औचक निरीक्षण करेगा
दिल्ली में बेसमेंट में चल रही राव एकैडमी में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद भोपाल में भी सख्ती की जा रही है। एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में बेसमेंट पर क्लास लगाई जाने पर 7 कोचिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें ओरस, कौटिल्य, टाइम सहित कई कोचिंग क्लास को सील किया गया था। इसके बाद बीते दिन एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सभी कोचिंग संचालकों की मीटिंग ली। उन्हें पार्किंग और फायर सेफ्टी को लेकर एक महीने की मोहलत दी गई है। इसके बाद शहर के एमपी नगर इंद्रपुरी पिपलानी अरेरा कॉलोनी, कोलार रोड, नेहरू नगर, संत हिरदाराम नगर, न्यू मार्केट में स्थित कोचिंग संस्थानों पर कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications