Shivraj News: CM शिवराज ने की उच्च स्तरीय बैठक, फ्रॉड लोन ऐप पर बैन लगाने केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
fraud loan app News: भोपाल के नीलबड़ में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा द्वारा ऑनलाइन लोन एप के कारण बड़े कर्ज के तनाव से पत्नी और दो बच्चों समेत आत्महत्या किए जाने की घटना ने हर किसी को द्रवित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस घटना से आहत हैं। उन्होंने आज मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस अपर मुख्य सचिव गृह राजेश रजवाड़ा बीजेपी सुधीर सक्सेना सहित अन्य पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक बुलाकर इस विषय पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह आम जनता को लोन के मायाजाल में फंसाने वाले लोन एप पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने और प्रदेश की जनता को जागरूक करने के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल की घटना दर्दनाक है पुलिस साइबर क्राइम पर सख्त कार्रवाई करें वही पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारत सरकार ऐसे करीब 90 ऐप पर प्रतिबंध लगा चुकी है, इसके अलावा सचेत पोर्टल पर भी इसके लिए काम किया जा रहा है।
एडवाइजरी जारी करे पुलिस
सीएम शिवराज ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन को एडवाइजरी जारी करें और समय-समय पर सेमिनार, संगोष्ठी कर जागरूक किया जाए। खासतौर पर युवा पीढ़ी जो नौकरी, रोजगार की तलाश में है या कर रहे हैं उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भोपाल के पास नीलबड़ स्टील शिव विहार कॉलोनी में 17 लाख रुपए के लोन के चलते भूपेंद्र विश्वकर्मा को वसूली एजेंटों द्वारा धमकाने, न्यूड फोटो उसके रिश्तेदारों मित्रों को वायरल कर पूरे परिवार को तनाव से ग्रसित कर दिया था। इस तनाव के कारण पति-पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार ने खुदकुशी कर ली थी।\












Click it and Unblock the Notifications