कांग्रेस के झूठ को उजागर करने के लिए मैं चला रहा हूं अभियान, संत रविदास जयंती पर बोले CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के झूठ को उजागर करने के लिए अभियान चला रहा हूं।

CM शिवराज ने फिर वचन पत्र पर कमलनाथ से किया सवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ सरकार के वचन पत्र को लेकर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ को उजागर करने के लिए मैं अभियान चला रहा हूं और रोज सवाल पूछ रहा हूँ पर वो जवाब नहीं दे रहे हैं।कमलनाथ जी ने 'मेरा खेत, मेरा तालाब' योजना में कहा था कि भूजल स्तर को बनाए रखने के किए रियायती दरों पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराएंगे, पर किसी को ऋण उपलब्ध नहीं कराया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपण करते हुए मीडिया से चर्चा की इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ बोलने का काम कर रही है। इसलिए मैं उनके झूठ को जाकर करने के लिए अभियान चला रहा हूं। कमलनाथ जी मेरे सवालों का जवाब नहीं देते उन्होंने अपने आसपास कुछ लोगों की टीम बना रखी है, वह लगातार लोगों को भ्रमित करने का काम करते रहते हैं। शिवराज सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा कि 'मेरा खेत, मेरा तालाब' योजना में कहा गया था कि भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए रियायती दरों पर बैंक से ऋण उपलब्ध करवाएंगे। पर किसी को भी ऋण उपलब्ध नहीं कराया गया। कमलनाथ जी इसका जवाब दें।

8 फरवरी को सागर में संत रविदास कुंभ

Recommended Video

    कांग्रेस के झूठ को उजागर करने के लिए मैं चला रहा हूं अभियान, संत रविदास जयंती पर बोले CM शिवराज

    वही सीएम शिवराज ने संत रविदास जयंती पर कहा कि संत रविदास के चरणों में प्रणाम करता हूं। हम पूरी श्रद्धा और उत्साह से संत रविदास जी की जयंती प्रदेशभर में मना रहे हैं। 8 फरवरी को सागर में संत रविदास कुंभ भी होगा।हमारा प्रयास है कि वो भाई-बहन जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए, उनके जीवन में बेहतरी लाने में कोई कसर न छोड़ें।इसलिए पिछले दिनों हमने सीएम जनसेवा अभियान चलाया। उस अभियान के अंतर्गत 38 अलग-अलग योजनाओं के 83 लाख नए हितग्राहियों के नाम हमने जोड़े हैं।

    सीएम शिवराज ने कहा कि गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। आज हम भिंड में ग्वालियर संभाग के 3 लाख 77 हजार 885 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे, इसके बाद उन्हें योजनाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही 397 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। आज से हमारी विकास यात्रा प्रारंभ हो रही है। विकास यात्रा का उद्देश्य नए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करना, विभिन्न योजनाओं का लाभ देना, पहले के हितग्राहियों से संवाद स्थापित करना तथा छूटे हुए हितग्राहियों का नाम जोड़ना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+