Bhopal News: कन्या पूजन को नौटंकी बताने पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भड़के सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को दिग्गज नेताओं की बयान बाजी का दौर जारी है। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन को लेकर अब सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों की पूजा सनातन का संस्कार है। दिग्विजय सिंह उसे नाटक नौटंकी कह रहे हैं। सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते दिग्विजय सिंह इतने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं कि उन्हें बेटियों के सम्मान से भी तकलीफ होने लगी है। पूरा देश बेटियों का भंडारा कर रहा है। उनकी पूजा कर रहा है, क्या यह नौटंकी है?
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महानवमी के मौके पर सीएम हाउस में कन्या भोज का आयोजन करते हुए कन्याओं के पर पखारे थे इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को सबसे बड़ा नौटंकी बाज बताया था मंगलवार को इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर करारा पलटवार किया है।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि कल पूरा देश बेटियों की पूजा कर रहा था, पांव पखारे जा रहे थे, कन्या भोज कराये जा रहे थे और मैंने भी की; मैं प्रतिदिन बेटियों की पूजा करता हूं। मैं बहन, बेटियों के पाँव पखारकर उस जल को माथे से लगाता हूं, जिसमें पवित्र भाव हो, भारतीय संस्कार हो; बहन और बेटियों को टंच माल व आइटम कहने वाले ये नहीं कर सकते हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय जी, आप सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते इतने निचले स्तर पर उतर आये कि बेटियों की पूजा को नाटक-नौटंकी कह रहे हैं। मैं सोनिया गाँधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछता हूँ कि क्या कांग्रेस कन्या पूजन के खिलाफ है? अपना स्टैंड साफ़ करे।












Click it and Unblock the Notifications