MP Election News: CM शिवराज सिंह चौहान बुधनी के ग्राम जैत में तो वीडी शर्मा भोपाल के हुजूर में कल करेंगे मतदान
मध्य प्रदेश में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान डाले जाएंगे। इसे देखते हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि कल भाजपा की दिग्गज और केंद्रीय मंत्री सुबह अलग-अलग समय पर मतदान करने जाएंगे।
बता दे इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सात केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिन पर पर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों की नजर है। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने महीने भर धुआंधार चुनावी प्रचार किया। अब कल मतदाताओं की बारी है, वह किसे चुनते हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकतंत्र के महापर्व पर 17 नवंबर को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में प्रातः 7.30 बजे बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत के आदर्श मतदान केन्द्र में।
- प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 8.30 बजे हुजूर विधानसभा के वार्ड क्र. 80 के बूथ क्र. 223 में।
- केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व नरेन्द्र सिंह तोमर प्रातः 10.30 बजे बीईओ, कार्यालय परिसर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारादरी, मुरार में।
- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 10.30 बजे ग्वालियर के जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर में।
- केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रातः 8 बजे निवास विधानसभा के ग्राम जेवरा बूथ क्र. 131 में।
- केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक प्रातः 8 बजे टीकमगढ़ के ईदगाह के सामने यांत्रिकी सेवा विभाग बूथ क्र. 74 में।
- केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल प्रातः 8 बजे नरसिंहपुर के शंकराचार्य वार्ड बूथ क्र. 194 में
- पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कनकेश्वरी महाविद्यालय बूथ क्र. 258 में।
- प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रातः 8 बजे दतिया के वार्ड-29 के राजघाट कॉलोनी में।
- महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया प्रातः 10.35 बजे भगत सिंह नगर, एबेंजर स्कूल में। गोपाल भार्गव रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा।
- राजेन्द्र शुक्ला रीवा विधानसभा के वार्ड क्र. 23 बूथ क्र. 111 अमहिया में।
- अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य प्रातः 7 बजे गोहद नगर पालिका परिषद के परिसर में।
- वरिष्ठ नेता प्रभात झा प्रातः 10 बजे खादी ग्रामोद्योग, जीवाजी गंज ग्वालियर में।
- पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार प्रातः 8 बजे महू के वार्ड क्र 172 पर मतदान करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications