Bhopal News: विधायक दल की बैठक से पहले सीएम शिवराज खंडवा में संत सिंगाजी महाराज की शरण में नजर आए

MP News: मध्य प्रदेश में सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ करती हूं नजर आए। बता दे सीएम शिवराज आज भोपाल के करुणा धाम आश्रम में चल रहे शतचंडी यज्ञ में पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे और मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करुणाधाम पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दे सोमवार को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल रहेंगे। इसके अलावा के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा भी पर्यवेक्षक की तौर पर बैठक में शामिल रहेंगे।

CM Shivraj Singh Chauhan was seen in the shelter of Saint Singaji Maharaj in Karuna Dham and Khandwa

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को खंडवा भी पहुंचे जहां पर उन्होंने संत सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज ने साथ ही जीवनदायिनी सदानीरा मां नर्मदा के तट पर पूजन कर सभी प्रदेशवासियों पर कृपा बरसाने की प्रार्थना की।

CM Shivraj Singh Chauhan was seen in the shelter of Saint Singaji Maharaj in Karuna Dham and Khandwa

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे संत सिंगाजी महाराज ने बुलाया है, मैं उन्हें प्रणाम करने आया हूं। संत सिंगाजी महाराज और नर्मदा मैया की ऐसी कृपा बरसे कि मेरी प्राणों से प्यारी जनता के पैरों में कांटा भी चुभ न पाए।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 में भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा का सवाल बना हुआ है कि मध्य प्रदेश में अगला सीएम कौन होगा? भाजपा सूत्रों की माने तो शिवराज सिंह चौहान अभी भी विधायकों के बीच लोकप्रिय हैं। इसलिए मुख्यमंत्री पद के में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+