सीएम चौहान ने पीएम आवास योजना के 101 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया, रेखा और शिवा वर्मा के किया घर भोजन

सीएम चौहान ने पीएम आवास योजना के 101 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया, रेखा और शिवा वर्मा के किया घर भोजन

रतलाम। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रतलाम पहुंचे। सीएम ने शहर के डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 101 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। इसके बाद शिव शक्ति नगर क्षेत्र से नए घर में पहुंचे रेखा और शिवा वर्मा के घर भोजन भी किया। उसके बाद पास बने मंच पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM Shivraj Singh Chauhan inaugurated various schemes in Ratlam

शहर के विकास को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने सीएम को आगामी पंचवर्षीय योजना के संबंध में तैयार किया गया रोड मैप सौंपा तो सीएम ने डोसीगांव सभा स्थल के मंच से 2554 करोड़ की इन योजनाओं को लेकर स्वीकृति दे दी। उन्होंने शहर विधायक को विकास परख और योजना परख बताते हुए तारीफ की।

यहां आने के पूर्व सीएम ने कालिका माता मंदिर पहुंचकर माता की आराधना भी की। इसके पहले सीएम पलसोड़ा गांव पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। फिर शहर में रोड शो हुआ। इसमें 100 से अधिक मंचों पर सीएम का स्वागत किया गया।

CM Shivraj Singh Chauhan inaugurated various schemes in Ratlam

सीएम जब कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो यहां शहर विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रेजेंटेशन देखा। सीएम के रतलाम आगमन के दौरान कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना चाहा तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सैलाना विश्राम गृह में बनाई अस्थाई ओपन जेल पहुंचा दिया, शाम को सीएम के जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+