Bhopal News: सीहोर बोरवेल हादसा पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, अब सेना ने संभाला मोर्चा
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि 100 फीट गहराई तक पहुंचाई गई हैं। इस वजह से रेस्क्यू करना और बड़ी चुनौती बन गया है।

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बोरवेल के गड्ढे में गिरी ढाई साल की मासूम को बचाने के लिए जिला प्रशासन की टीम और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सीहोर जिले के मुंगावली गांव के बोरवेल में गिरी बेटी सृष्टि को निकालने के प्रयास लगातार जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बाद आर्मी की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हमारी कोशिश है कि बच्ची को शीघ्र ही सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
मुंगावली गांव के खेत के बोरवेल में गिरी सृष्टि को बचाने युद्ध स्तर पर जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, तो वही दूसरी तरफ उसकी जिंदगी पर संकट इतना बढ़ गया गया कि दुआ-प्रार्थना करने वालों की उम्मीदें भी ढीली पड़ती जा रही हैं। बावजूद इसके रेस्क्यू ऑपरेशन करने जुटी टीमों ने हार नहीं मानी है। चिंता की बात यह है कि मासूम अब 50 फीट से और 50 फीट नीचे यानि 100 फीट गहराई तक धंसती चली गई। सीहोर कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि सुबह वह 25 फीट गहराई से 50 फीट तक धंसी थी।
पत्थरों ने प्रभावित किया बचाव कार्य
पता जा रहा है कि बोर के पास ही 4 पोकलेन और 5 जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा किया जा रहा है। बीते 20 घंटों में अब तक 29 फीट गहरा गड्ढा किया जा चुका है, लेकिन अब पत्थर आ जाने की वजह से खुदाई कार्य खासा प्रभावित हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम अब बच्ची को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए राड का सहारा ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications