नीतीश कुमार को अब मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा: CM शिवराज सिंह चौहान

महिलाओं पर विवादित बयान देने को को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार से स्थिति की मांग की है। सीएम शिवराज ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने महिलाओं को बेइज्जत किया है वह बेहद ही शर्मनाक है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि "महिलाओं का इस तरह अपमान करने वाले व्यक्ति को सीएम रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा।"

CM Shivraj Singh Chauhan asked for resignation over Nitish Kumar controversial statement on women

बता दे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर भाषण देते विवादित बयान दे दिया था। जिससे वहां मौजूद महिला विधायक भी असहज हो गईं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण नहीं हो सकता है, क्योंकि महिला अशिक्षित हैं और पुरुष ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे पता है कि सब ज़िम्मेदारी पुरुष नहीं लेगा। इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया गया। लड़कियों को शिक्षित कर जागरूक किया गया। शिक्षित लड़की की शादी होती है तो रात में.. इससे बच्चे पैदा हो जाते हैं। जब लड़की शिक्षित होती हैं, तो जनसंख्या कंट्रोल होता है।

विधानसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार कहा कि इस बात को यहां मौजूद लोगों के साथ पत्रकार लोग भी समझ लें। अगर कोई लड़की मैट्रिक पास है, तो प्रजनन दर औसतन दो प्रतिशत तक कम हो जाती है, और यदि उसने स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है, तो यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रजनन दर 1.7 प्रतिशत तक रह जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+