CM शिवराज का बहनों को एक और तोहफा, 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना' का किया शुभारंभ
mukhyamantri ladli awas yojana: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मोदी जी के जन्मदिन पर प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है। उन्होंने आज राजधानी भोपाल में 'मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना' का शुभारंभ किया। इसके अलावा सीएम ने विश्वकर्मा योजना भी लॉन्च की।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना हमने बनाई है, ताकि जिनके पास मकान नहीं है और किसी आवास योजना में पात्र भी नहीं हैं, उन्हें भी पक्के मकान का लाभ मिल सके। मेरा सपना है कि मेरी कोई बहन, मेरा कोई भाई टूटी-फूटी झोपड़ी में न रहे। छोटा ही सही, लेकिन उनका पक्का मकान बन जाए।

वहीं सीएम शिवराज ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम को लेकर कहा कि लाड़ली बहनों और उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों को रसोई गैस का सिलेंडर अब ₹450 में मिलेगा। योजना के लिए हर गांव और शहर के वार्डों में फॉर्म भरे जाएंगे।
बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कई आयोजन किया जा रहे हैं, इसी तारतम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। उन्होंने पहली महिला हितग्राही ममता का फॉर्म अपने हाथों से भरा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में मिलेंगे इतने रुपये
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना से ₹4 लाख 75 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए आज से 5 अक्टूबर 2023 तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। सीएम ने बताया कि इसी तरह की योजना शहरों में भी रहने वाले भाई-बहनों के लिए लाऊंगा। सीएम ने कहा कि आज फिर एक नई क्रांति की शुरुआत हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications