MP Budget 2021 : सीएम शिवराज सिंह ने की बजट की तारीफ, कमलनाथ बोले-'ये सिर्फ झूठ का पुलिंदा'
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश किया। मध्य प्रदेश के नए बजट में कोरोना काल के संकट के बावजूद प्रदेशवासियों पर कोई नया कर नहीं थोपा गया है।
Recommended Video
पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा में पेपरलेस बजट पेश किया गया। एमपी सरकार का कुल बजट 2 लाख 41 हज़ार 375 करोड़ का बजट है। साल 2021-22 में राज्य के राजस्व में 22 फीसदी की बढ़ोतरी और राजस्व व्यय में 9 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।
|
एमपी बजट 2021 की मुख्य घोषणाएं
01. कर्मचारियों को नहीं मिला कुछ, DA के लिए अभी और इंतजार
02.
भोपाल,
इंदौर
मेट्रो
के
लिए
262
करोड़
03.
हर
जिले
में
खुलेगा
महिला
थाना
04.
नर्सिंग
सीटों
को
बढ़ाकर
320
किया
जाएगा
05.
2022-23
तक
MBBS
सीटें
3250
की
जाएंगी
06.
9
नए
मेडिकल
कॉलेज,
तीन
कैंसर
हॉस्पिटल
07.
किसानों
को
हर
साल
दस
हजार
08.
जल
संसाधन
के
लिए
6432
करोड़
09.
स्कूलों
के
लिए
1500
करोड़
10.
2441
नई
सड़कें
बनेंगी
11.
PWD
के
लिए
7341
करोड़
12.
नर्मदा
घाटी
विकास
के
लिए
3680
करोड़
13.
जल
जीवन
मिशन
के
तहत
हर
घर
को
पानी
|
एमपी बजट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश बजट की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए सबसे अच्छा बजट बताया है। बजट में किसानों को लेकर की गई घोषणाओं के लिए सीएम शिवराज ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई है।
|
एमपी बजट पर पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा बताया है। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा- कि ये दुखों वाला बजट है। इसमें आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के बजाए आत्मनिर्भर बीजेपी की झलक दिखी।
एमपी बजट 2021 पेश कर वित्त मंत्री ने कही यह बात
मध्य प्रदेश का बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट नया जीवन देने वाला है। कोरोना काल में सरकार ने बड़ी लड़ाई लड़ी। हमारे प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर के व्यक्ति के बारे में सोचा। इसलिए हमारा फोकस भी अंतिम छोर के व्यक्ति तक है।