CM शिवराज ने रविंद्र भवन में लॉन्च की 'सीखो कमाओ योजना', बोले- अगस्त तक 1 लाख सरकारी पदों पर पूरी होगी भर्ती

Bhopal CM Shivraj News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के पहले दिन प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। दरअसल आज से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ हो गया है। इस योजना में 12वीं या उससे कम पढ़ाई कर औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के गुर सीखने वाले युवाओं को ₹8000 और इससे अधिक योगिता वाले युवाओं को ₹10,000 तक स्टायपेंड दिया जाएगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के पोर्टल पर प्रशिक्षार्थी युवा का पहला पंजीयन खुद करवाया और युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम शिवराज ने युवाओं से सवाल भी किए। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करीब 1600 युवाओं ने भाग लिया है।

CM Shivraj launched Seekho Kamao Yojana at Ravindra Bhavan, said - will recruit on government posts

एमपी में 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' लॉन्च हो गई है। सीएम शिवराज ने पहले उम्मीदवार राज कुशवाहा का खुद पोर्टल mmsky.mp.gov.in login पर रजिस्ट्रेशन कराया। राज कुशवाहा ITI पास हैं, लेकिन उसे अब तक नौकरी नहीं मिली है। CM शिवराज ने उनसे समग्र ID का नंबर पूछा। मोबाइल पर आया OTP (वन टाइम पासवर्ड) मांगा। Email ID पूछा। डिटेल्स लेकर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कराया।

इस दौरान सीएम शिवराज ने भाषण देते हुए कहा कि तनाव में मत रहो भांजे - भांजियो, टेंशन मुक्त हो जाओ, आज मैं आपकी क्लास लूंगा। मेरे और आपके रिश्ते CM और स्टूडेंट्स के नहीं हैं। प्यार, दिल और आत्मीयता के हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, आई लव यू। पूछा- आप लोग भी मुझसे प्यार करते हो? आगे कहा, ये स्नेह और प्रेम का रिश्ता है।

शिवराज ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को मैंने घोषणा की थी कि 1 साल में 1 लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी। अब तक 55 हजार भर्तियां की जा चुकी हैं। इस 15 अगस्त से पहले 1 लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियां हो जाएंगी।

ऐसा भी जमाना था, जब स्कूल पेड़ों के नीचे लगा करते थे: CM

सीएम शिवराज ने युवाओं से कहा कि आपको बेहतर भविष्य मिले, इसके लिए प्रधामंत्री और हम लगातार प्रयास में हैं। एक जमाना ऐसा भी था, जब स्कूल पेड़ों के नीचे लगा करते थे। बच्चे घर से फट्टा लेकर जाते और उसी पर बैठते थे। सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं गुरुजी, शिक्षाकर्मी और न जाने कौन - कौन होते थे। हमने शिक्षा में कर्मी शब्द समाप्त किया।

विपक्ष पर साधा निशाना

CM शिवराज ने विपक्ष पर भी निशाने साधते हुए कहा कि मैंने मेधावी बच्चों को लैपटॉप देने की शुरुआत की, लेकिन बीच में दूसरी सरकार आई तो लैपटॉप बंद कर दिए। कुछ लोग कहते हैं कि हम बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसमें इतने बैरियर लगा देते हैं कि भत्ता मिलता ही नहीं। चिड़िया अपने बच्चों को घोंसला नहीं, पंख देती है। मैं आज पंख देने आया हूं। इसलिए हमने 'सीखो-कमाओ योजना' बनाई है।

कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कई युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। भोपाल के दीपक राजपूत ने कहा- प्रतिष्ठान का वेरिफिकेशन होना जरूरी है। क्योंकि, आज छोटी से छोटी दुकान का भी GSTIN और PAN नंबर होता। मान लीजिए मुझे कोई कंपनी 29 दिन में निकाल देती है, तो मेरा 29 दिन खराब होगा। मैं एक केस कर रहा हूं, तो दूसरा कोर्स भी करने की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+