कारम डैम को लेकर सीएम शिवराज ने अधिकारी को दिए सख्त निर्देश, कहा- हर काम पर है मेरी नजर
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्माणाधीन बांध से सीपेज के कारण कारम डैम में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उसको लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
भोपाल,13 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्माणाधीन बांध से सीपेज के कारण कारम डैम में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उसको लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि मैं स्थितियों पर निरंतर नजर रख रहा हूं। हमारे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं स्थानीय मंत्री कल से ही बांध पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थितियों पर काबू पाया जा सके, इसको लेकर आईआईटी रुड़की एवं बांध सुरक्षा के राष्ट्रीय विशेषज्ञों का भी मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। भोपाल कंट्रोल रूम से सीएस एवं एसीएस जल संसाधन एवं गृह, दोनों निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
वहीं, हमारे ईएनसी एवं अन्य इंजीनियर व विशेषज्ञों की टीम, कमिश्नर, कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी बांध स्थल एवं प्रभावित होने वाले क्षेत्र में कल से ही उपस्थित हैं। कल भी एवं आज भी मेरी आदरणीय प्रधानमंत्री
जी से स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।
डैम का लीकेज और ना बढ़ सके इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां डैम का पानी खाली किया जा रहा है, तो वहीं डैम के पास नहर नुमा रास्ता बनाकर पानी को निकालने की कवायद की जा रही है। वहीं जैसे ही डैम का वाटर लेवल कम होगा, वैसे ही लीकेज के मरम्मत का काम शुरू होगा। फिलहाल बारिश नहीं होने से राहत नजर आ रही है, लेकिन यदि आने वाले समय में बारिश होती है तो यह काम काफी मुश्किल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications