झूठी घोषणाएं न करें कमलनाथ, श्रमिक महिलाओं के लिए सवा साल में एक भी रेन बसेरा नहीं खोला: CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की श्रमिक महिलाओं के लिए रैन बसेरा खोलने का वादा किया था, जबकि सवा साल में एक भी रैन बसेरा नहीं खुला। जनता पूछ रही है कि पुराने वचन पूरे क्यों नहीं किए?

झूठी घोषणाएं न करें कमलनाथ: CM शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस सरकार के वचनपत्र को लेकर निशाना साधा है। सीएम ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ जी झूठी घोषणाएं न करें, जनता को फिर से भ्रमित न करें। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की श्रमिक महिलाओं के लिए रैन बसेरा खोलने का वादा किया था, जबकि सवा साल में एक भी रैन बसेरा नहीं खुला। जनता पूछ रही है कि पुराने वचन पूरे क्यों नहीं किए?

Recommended Video

    झूठी घोषणाएं न करें कमलनाथ, श्रमिक महिलाओं के लिए सवा साल में एक भी रेन बसेरा नहीं खोला: CM शिवराज

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास यात्रा नवाचार करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है अब तक 24 हजार 518 लोकार्पण हो चुके हैं। 18 हजार 552 शिलान्यास हो चुके हैं। 4 लाख 26 हजार 959 लोगों के जो विभिन्न आवेदन आए थे, उनकी स्वीकृति हो गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 2 नवा चारों की चर्चा की उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में निराश्रित और मानसिक रुप से बीमार बहनों के लिए होम अगेन केंद्र खोला गया है। जिसके संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था को सौंपी गई है।

    सीएम शिवराज ने कहा कि आज कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का हृदय से धन्यवाद, उनके विजन के कारण चीते पुनः पुनर्स्थापित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर आज 12 चीते आ रहे हैं। उनका कुनबा बढ़कर अब 20 हो जाएगा। मध्यप्रदेश में चीतों का स्वागत है।

    20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करने के बाद ही का क्या हुआ: कमलनाथ

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि दृष्टि पद में महिला सशक्तिकरण को लेकर जो वादा किया था उसका क्या हुआ नाथ ने कहा कि आपने अपने दृष्टि पत्र में वादा किया था। सूचना प्रौद्योगिकी से महिला सशक्तिकरण मिशन का सर्जन करेंगे और इसके अंतर्गत 20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। क्या आपने झूठे वादे के लिए मध्यप्रदेश की माता-बहनों से माफी मांगेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+