ब्राह्मण महाकुंभ में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा- मंदिरों की कोई भी जमीन कलेक्टर नहीं बल्कि मंदिर के पुजारी
राजधानी भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश रहेगा।

Bhopal News: राजधानी के जंबूरी मैदान में ब्राह्मण महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में ब्राह्मण समाज के लाखों लोग शामिल होने भोपाल पहुंचे। इस महाकुंभ में समाज में ब्राह्मण आयोग का गठन करने, एट्रोसिटी एक्ट समाप्त करने समेत 11 सूत्री मांगों को उठाया है। इस महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमने ये फैसला किया है कि मंदिरों की कोई भी जमीन कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे बल्कि मंदिर के पुजारी नीलाम करेंगे।
परशुराम जयंती पर अवकाश
ब्राह्मण महाकुंभ में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हमने तय किया है कि परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश रहेगा। सीएम ने कहा कि संस्कृत विद्यालय के 1 से 5 तक के छात्रावास विद्यार्थियों को 8 हजार रुपए, 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। सभी पाठ्य पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की जीवनगाथा पढ़ाई जाएगी।
दुनिया को मंत्र देने वाले है ब्राह्मण: CM
रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया आज एक है तो ब्राह्मण समाज के कारण है। हमारी संस्कृति और परंपरा को बरकरार रखने का काम ब्राह्मणों ने किया है। दुनिया को मंत्र देने वाले ब्राह्मण हैं। रवीना टैगोर व आर्यभट्ट भी ब्राह्मण थे। सीएम ने कहा कि भोपाल में ब्राह्मण समाज को उपलब्धता के आधार पर जमीन दी जाएगी पुजारियों को ₹5000 मासिक मानदेय दिया जाएगा। निर्धन ब्राह्मण परिवार के एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश भर में शासकीय अवकाश रहेगा।
सीएम शिवराज ने शहर में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में लग तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा इस तरह की हरकत करने वाले पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications