Indore: मंदिर हादसे में CM शिवराज ने की मुआवजे का किया ऐलान, मृतक के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को ₹50 लाख की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए। वहीं घायलों को ₹50 हजार दिए जाएंगे।

CM Shivraj announced compensation in the Indore temple accident, ₹ 5 lakh to the relatives of deceased

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के बावड़ी हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर हुए हादसे में मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि और घायलों को ₹50 हजार की राशि दी जाएगी। पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

बता दे इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। जिसमें अब तक 13 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं मृतकों के परिवार के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया। इसके अलावा घटना को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए है। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

गृह मंत्री मिश्रा ने दिए जांच के आदेश

हादसे के पीछे ये है वजह

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष में कुछ लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी की छत धंस गई, जिसके चलते कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम एमआईसी सदस्य दिल्ली एमआईसी की बैठक छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

गृह मंत्री मिश्रा ने दिए जांच के आदेश

एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बड़ी दुखद घटना राम नवमी पर हुई है, वहां पर बावड़ी टाइप की जगह थी, जिस पर छत डालकर मंदिर बना लिया था। वह छत धड़क गई, और 60 से ज्यादा लोग दब गए थे। 19 लोगों को उसमें से रेस्क्यू करके बचाया। अभी उसमें 11 बॉडी निकाली है, उनमें 10 महिलाएं एक पुरुष है, दो जो 19 रेस्क्यू किए थे, उनमें से भी दो हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे 13, एक बड़ा हादसा दुखद हुआ है। घटना की तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। एक-दो बच्चों की जानकारी आ रही है कि, वह भी मिसिंग है, क्योंकि उसके अंदर जो पानी है, वह दलदल जैसा हो गया है, उसे खाली करा रहे हैं। गोताखोर उसमें अंदर तक हो आए हैं, अभी उसमें कोई नहीं है, पानी उसमें मचा हुआ है, उसे खाली करने की तैयारी चल रही है।

पूर्व CM उमा ने जताया दुख:

इंदौर हादसे को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी दुख जाहिर किया है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं अभी अमरकंटक में हूं। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुई घटना की जानकारी से मुझे बहुत दुःख हुआ, मृतकों को श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Recommended Video

    Indore: बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत गिरी, कई लोग बावड़ी में गिरे, Video | वनइंडिया हिंदी

    बेलेश्वर मंदिर हादसा मृतकों की जानकारी

    1 लक्ष्मी पति रतीलाल पटेल उम्र 70 पता 56 पटेल नगर
    2. इंद्रकुमार पिता थामावदास हरवानी age 53 पता 345 साधु वासवानी नगर
    3. भारती कुकरेजा पति परमानंद कुकरेजा 58 वर्ष
    सी 2 साधु वासवानी नगर
    4. जयवंती w/o परमानंद खूबचंदानी उम्र 84
    13 ए स्नेह नगर
    5. दक्षा पटेल w/o लक्ष्मीकांत पटेल
    60 पटेल नगर उम्र 6
    6. मधु w/o राजेश भम्मानी उम्र 48 पता 41 सर्वोदय नगर
    7. मनीषा मोटवानी वाइफ ऑफ अकाश मोटवानी पता 359 c साधु वासवानी नगर सिंधी कॉलोनी परिजन ससुर महेश मोटवानी 932994570
    8. गंगा पटेल पति गगन दास पता 58 पटेल नगर परिजन कमलेश पटेल 9827225605
    9. कनक पटेल ३२ वर्ष (महिला)
    पटेल नगर (एप्पल में मृत )
    10. पुष्पा पटेल (महिला) 49 वर्ष पटेल नगर (ऐपल में मृत )
    11 भूमिका ख़ानचन्दानी (महिला एप्पल में मृत ) 31 y पटेल नगर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+