CM शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रीवा को देंगे बड़ी सौगात, एयरपोर्ट निर्माण के लिए होगा भूमि पूजन
रीवा में बुधवार को सीएम शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया रीवा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद वहां अगस्त 2023 से 72 सीटर विमानों का आवागमन शुरू हो सकेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को रीवा जिले को बड़ी सौगात देने वाले है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रीवा में बुधवार को रीवा एयरपोर्ट निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। जिसके बाद वहां अगस्त 2023 से 72 सीटर विमानों का आवागमन शुरू हो सकेगा। सीएम शिवराज ने इसके साथ ही सीधी जिले के चुरहट में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट का निर्माण रीवा ही नहीं पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए विकास का नया आयाम है एयरपोर्ट बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और अन्य क्षेत्र में विकास के नए अवसर मिलेंगे। वर्तमान में उपलब्ध 65 एकड़ जमीन रीवा एयरपोर्ट निर्माण के लिए 27 जनवरी को भारतीय विमानन प्राधिकरण को 99 साल की लीज पर सौंपी जा चुकी है। एयरपोर्ट निर्माण के लिए 258 एकड़ आवश्यक अतिरिक्त जमीन का भू वर्जन किया जा रहा है। इसमें ग्राम चोरहटी उमरी, चौरहटा अगडाल तथा पतेरी की भूमि शामिल है। भू अर्जन की कार्यवाही 15 मार्च तक पूरी हो जाएगी भारतीय विमानन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट निर्माण का टेंडर निर्माण एजेंसी को दिया जा चुका है। निर्माण एजेंसी में उपलब्ध 64 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है सबसे पहले वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई जाएगी इसके बाद इसके बाद इसके सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और मीडिया को बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में विकास यात्रा जारी है। अब तक 16,318 लोकार्पण, 12,526 शिलान्यास हुए हैं और सैकड़ों करोड़ की राशि से विकास कार्य जारी हैं। विकास यात्रा के दौरान प्रशंसनीय नवाचार हो रहे हैं, जैसे देवास में कुपोषित बच्चों को समाज के सहयोग से खुशहाली की टोकरी दी जा रही है।
विंध्य में सबरी महोत्सव में शामिल होने सतना आ सकते हैं अमित शाह
पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे अधिक सीटें देने वाले विंध्य क्षेत्र के लोगों को साधने बीजेपी ने जतन शुरू कर दिए है। इसके लिए जहां रीवा को आने वाले दिनों में कई सौगातें दी जाने वाली है। वहीं सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखते हुए सतना में प्रस्तावित सबरी महोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करने के लिए आ सकते हैं। उनके दौरे के मद्देनजर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सतना में दौरा 24 फरवरी को प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में शाहजहां शबरी महोत्सव में शामिल होंगे शबरी महोत्सव हर साल विंध्य के जिलों में ही आयोजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications