MP News Bhopal: सीएम मोहन यादव का मानवीय सरोकार, यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क रैन बसेरे का औचक निरीक्षण

MP News: कड़ाके की ठंड के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार देर रात राजधानी भोपाल के तलैया क्षेत्र स्थित यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण कर मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया।

मुख्यमंत्री ने न केवल रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि वहां ठहरे गरीबों, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों और रात्रि विश्राम के लिए आए राहगीरों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल भी जाना।

cm mohan yadav inspection rain basera yadgar e shahjahani park bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से बातचीत करते हुए उनके दुख-दर्द सुने और अपने हाथों से गर्मागर्म चाय पिलाई, साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर जरूरतमंदों और महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।

लाल परेड ग्राउंड और काली मंदिर परिसर में भी की मदद

रैन बसेरे के निरीक्षण से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस मुख्यालय के सामने लाल परेड ग्राउंड के गेट नंबर-4 स्थित शौर्य द्वार पहुंचे। यहां मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से उन्होंने बातचीत की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और सभी को कंबल वितरित किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री तलैया स्थित काली मंदिर परिसर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद रात बिताने के लिए रुके हुए थे। मुख्यमंत्री ने वहां भी सभी जरूरतमंदों को कंबल दिए और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर एक जरूरतमंद ने बताया कि वह सब्जी बेचने भोपाल आए थे, लेकिन तेज सर्दी और देर रात हो जाने के कारण मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वे किसी जरूरी काम से भोपाल आए थे और आगे के सफर से पहले रात बिताने के लिए काली मंदिर परिसर में रुके हैं।

रैन बसेरे की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क स्थित रैन बसेरे में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां मौजूद सभी विश्रामकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने लोगों से पूछा कि रैन बसेरे में किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है।

इस पर विश्रामकर्ताओं ने बताया कि यहां खाने और सोने की पूरी व्यवस्था है, ठंड से बचाव के लिए हीटर भी लगाए गए हैं, और किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी जाना कि लोग किन कारणों से रैन बसेरे में ठहरे हैं। अधिकांश ने बताया कि वे आगे के सफर के लिए रात्रि विश्राम करने यहां रुके हैं।

बीमार राहगीर को इलाज के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव रैन बसेरे में ठहरे सुबोध जोसेफ के पास पहुंचे। बातचीत में सुबोध ने बताया कि उसकी कमर में तेज दर्द है और उसे इलाज की जरूरत है।

इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही भोपाल कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि सुबोध का समुचित इलाज कराया जाए और उसे हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री के इस निर्देश को प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: व्यवस्थाओं में न हो कोई कमी

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि-
  • शहर के सभी रैन बसेरों और आश्रय गृहों में बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं
  • ठंड के मौसम को देखते हुए कंबल और हीटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें
  • महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों की विशेष देखभाल की जाए
  • उन्होंने कहा कि रैन बसेरों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री का संदेश: सरकार किसी को बेसहारा नहीं छोड़ेगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्रामकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा- "सरकार गरीबों, जरूरतमंदों और महिलाओं के कल्याण के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। किसी भी गरीब को सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण मिशन के तहत समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। तेज सर्दी के इस मौसम में किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, यही सरकार की प्राथमिकता है।

यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क रैन बसेरे का यह औचक निरीक्षण महज औपचारिकता नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन और मानवीय दृष्टिकोण का संदेश लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा खुद जरूरतमंदों से संवाद कर चाय पिलाना और कंबल बांटना, सरकार और आमजन के बीच भरोसे को और मजबूत करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+