Bhopal News: भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए CM मोहन यादव ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में किया शानदार रोड शो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा के समर्थन में नरेला विधानसभा में रोड शो किया। आचार संहिता को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रात्रि 10 बजे के पूर्व उपस्थित जनसमुदाय से रथ से उतरकर पैदल चलते हुए लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ रथ पर सवार होकर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, महापौर मालती राय ने जनता का अभिवादन किया।

CM Mohan Yadav conducted a spectacular road show for BJP candidate Alok Sharma in Narela area

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए नरेला में जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार की शाम भोपाल जिले के नरेला में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में ढाई किमी लंबा रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय ओल्ड सुभाष नगर खेल मैदान से पंजाबी बाग, गुप्ता कालोनी, नेहरू चौराहा, परिहार चौराहा होते हुए विवेकानंद चौराहे तक खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा।

CM Mohan Yadav conducted a spectacular road show for BJP candidate Alok Sharma in Narela area

रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयीं। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे और जगह-जगह मंच से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के दौरान आतिशबाजी कर बैंड, ढोल नगाडें एवं शंख बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+