Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM Kisan Kalyan Yojana MP: सीएम किसान कल्याण योजना के लिए e-KYC कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

CM Kisan Kalyan Yojana e-KYC MP: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार किसानों के लिए किसान कल्याण योजनाचला रही हैं, जिनका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इन योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

यदि किसान समय पर e-KYC नहीं कराते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है या योजना का लाभ रुक सकता है। ऐसे में जरूरी है कि किसान e-KYC की प्रक्रिया, जरूरी शर्तें और सावधानियों को सही से समझें।

cm-kisan-kalyan-yojana-mp-how-to-complete-e-kyc

e-KYC क्या है और क्यों जरूरी है?

e-KYC एक डिजिटल पहचान प्रक्रिया है, जिसके जरिए सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही और पात्र किसान तक ही पहुंचे। इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगती है और पैसे सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

e-KYC करने से पहले जरूरी बातें

e-KYC कराने से पहले किसानों को कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

1. आधार से बैंक खाता लिंक होना जरूरी

अगर आपका बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो सबसे पहले इसे लिंक कराएं। बिना आधार-लिंक बैंक खाते के e-KYC सफल नहीं होगी और भुगतान अटक सकता है।

2. भूमि रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए

अगर आपकी जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख आदि) अभी तक अपडेट नहीं हुआ है, तो उसे तुरंत सही कराएं। कई बार जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होने की वजह से किसान योजना से बाहर हो जाते हैं।

3. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए

e-KYC के दौरान OTP (वन टाइम पासवर्ड) आता है, इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होना बेहद जरूरी है।

किसान कल्याण योजना के लिए e-KYC कैसे करें? (ऑनलाइन तरीका)

किसान घर बैठे भी e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • संबंधित किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर e-KYC या Farmer e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें
  • OTP सत्यापित होते ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी
  • सफल e-KYC के बाद स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा।
  • CSC सेंटर या कृषि कार्यालय से भी करा सकते हैं e-KYC

अगर किसान ऑनलाइन KYC नहीं कर पा रहा है, तो वे CSC (कॉमन सर्विस सेंटर), नजदीकी कृषि कार्यालय या पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप में जाकर भी e-KYC करवा सकते हैं। यहां बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए केवाईसी पूरी की जाती है।

e-KYC न कराने पर क्या होगा?

यदि किसान समय पर e-KYC नहीं कराते हैं, तो:

  • किसान कल्याण योजना की आगामी किस्त रुक सकती है
  • किसान का नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है
  • भविष्य में दोबारा सत्यापन कराना पड़ सकता है
  • इसलिए सरकार की ओर से जारी समय-सीमा के भीतर e-KYC कराना बेहद जरूरी है।

सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी?

14वीं किस्त कब आएगी इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेसन नहीं आई है इसलिए समय-समय पर योजना की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करते रहें। किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। फर्जी वेबसाइट या दलालों से बचें, केवल सरकारी पोर्टल या CSC का ही उपयोग करें

किसान कल्याण योजना का लाभ लगातार पाने के लिए e-KYC एक अनिवार्य प्रक्रिया बन चुकी है। आधार-बैंक लिंकिंग, जमीन के रिकॉर्ड का अपडेट और सही जानकारी होने से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है। किसान समय रहते e-KYC पूरा कर लें, ताकि सरकारी सहायता बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंचती रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+