किसानो का इंतजार बढ़ा? 10 महीने से अटकी हैं 3 किस्तें, CM Kisan Kalyan Yojana का पैसा कब मिलेगा
CM Kisan Kalyan Yojana MP 2026: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 23वीं किस्त पहुंच चुकी है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
लेकिन पीएम किसान का पैसा आते ही सूबे के अन्नदाताओं के जेहन में एक बड़ा सवाल दोबारा कौंध गया है-आखिर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा कब आएगा?

एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार इस साल को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि पिछले साल अगस्त के बाद से राज्य सरकार की इस फ्लैगशिप योजना का पैसा पाने के लिए किसानों की आंखें पथरा चुकी हैं।पिछले करीब 10 महीनों से इस योजना की कोई नई किस्त जारी नहीं हुई है।
अगस्त 2025 के बाद नहीं आई कोई किस्त
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आखिरी यानी 13वीं किस्त 14 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। उस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करीब 83 लाख किसानों के खातों में 1671 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके कुछ दिन पहले 2 अगस्त 2025 को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हुई थी। इसके बाद उम्मीद थी कि योजना की अगली किस्तें भी समय पर मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
तीन किस्तों का इंतजार कर रहे किसान
अगस्त 2025 के बाद पीएम किसान योजना की 21वीं, 22वीं और अब 23वीं किस्त भी किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। लेकिन मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं, 15वीं और 16वीं किस्त अब तक जारी नहीं हुई है। यानी प्रदेश के किसानों के कुल 6000 रुपये बकाया हो चुके हैं। हर किस्त में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं और तीन किस्तों का पैसा अभी तक किसानों को नहीं मिला है।
सरकार की ओर से नहीं आया कोई अपडेट
अब तक कृषि विभाग या राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लंबित किस्तें कब जारी होंगी। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इस संबंध में कोई घोषणा करेगी और लंबित राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
यदि आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी हैं और अपनी स्थिति जानना चाहते हैं, तो ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले https://saara.mp.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
- "मुख्यमंत्री किसान कल्याण हितग्राही स्थिति" विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पीएम किसान आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें।
- "सर्च करें" पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके खाते और योजना से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
किसानों का कहना है कि खेती-किसानी के इस चालू सीजन में खाद और बीज खरीदने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। ऐसे में 'किसान कल्याण वर्ष' के सरकारी दावों के बीच मुख्यमंत्री योजना की अटकी हुई तीन किस्तें कब जारी होंगी, इसका जवाब भोपाल से लेकर हर जिले का किसान तलाश रहा है।














Click it and Unblock the Notifications