रतलाम मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट का सीएम ने किया लोकार्पण
रतलाम, 31 मई। मध्य प्रदेश के रतलाम मेडिकल कॉलेज में विधायक चेतन्य काश्यप के फाउंडेशन द्वारा लगवाए गए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।इस मौके पर कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद गुमान सिंह डामोर समेत आला अधिकारी मौजूद रहे। 1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए प्लांट की वजह से ऑक्सीजन के मामले में रतलाम आत्मनिर्भर बन गया है।

विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा फाउंडेशन से बनवाए गए ऑक्सीजन प्लांट के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तारीफ की। साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की प्रशंसा की।
कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे जिले को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विधायक ने निजी फाउंडेशन से एक करोड़ दो लाख की लागत से प्लांट बनाने की घोषणा की थी। गौरतलब है, मेडिकल कॉलेज में 70 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी विदेश से आयात कर उपलब्ध करवाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications