Bhopal News: सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के दौरान फायर कर्मी और पुलिसकर्मी के बीच हुई झड़प

सतपुड़ा भवन में आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस कर्मी के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है।

राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग की चर्चा मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। वहीं इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें फायर बिग्रेड के कर्मचारी किसी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी के सिर पर पैर मारने की वजह से उसके मुंह से खून निकलने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पुलिस को मारपीट की शिकायत नहीं मिली है।

बता दे सोमवार शाम 4:00 बजे राजधानी के सतपुड़ा भवन में तीसरे माले पर अचानक से आग लग गई थी देखते ही देखते यह आग छठी मंजिल तक पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयर फोर्स की मदद मांगनी पड़ी। पूरी रात राहत कार्य जारी रहा। लेकिन मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब टैंक लगाने को लेकर पुलिसकर्मी और फायर कर्मी के बीच झगड़ा हो गया। इसमें फायर कर्मी ने अपने दो अन्य दो साथियों को बुलाकर अरेरा हिल्स थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह बघेल की पिटाई कर दी।

Clash between fire personnel and policemen while extinguishing the fire in Satpura building

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस कॉन्स्टेबल के गिरने के बाद फायर कर्मी ने सिर पर लात मार दी, जिससे उसके मुंह से खून आ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की गाड़ी लगवाने की ड्यूटी लगी हुई थी, जिससे वह रात भर से कर रहा था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झड़प हुई थी, हालांकि अरेरा हिल्स के टीआई आर के सिंह का कहना है कि गाड़ी बैक करने के दौरान हेड कांस्टेबल को चोट लगी है। मारपीट की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+