मध्यप्रदेश में बिजली सप्लाई बाधित होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, बताई ये वजह..

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि सब स्टेशनों में पानी भरा हुआ है, ट्रांसफार्मर डूबे हुए हैं, वहां बिजली बंद करनी जरूरी है। पानी उतरते ही युद्ध स्तर पर बिजली बहाली के लिए काम करेंगे।

भोपाल, 23 अगस्त। राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में बिजली समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि सब स्टेशनों में पानी भरा हुआ है, ट्रांसफार्मर डूबे हुए हैं, वहां बिजली बंद करनी जरूरी है। पानी उतरते ही युद्ध स्तर पर बिजली बहाली के लिए काम करेंगे। भोपाल जैसे शहरों में विद्युत सप्लाई पेड़ों के गिरने के कारण बाधित हुई थी, अब वह बहाल कर दी गई है। बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीती रात भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर सुधार रहे बिजली कर्मचारियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया था।

Chief Minister Shivraj Singh gave a big statement on the interruption of power supply in Madhya Pradesh

बर्बाद हुई फसलों को लेकर बोले मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में अत्यधिक बारिश होने से फसल खराब होने पर सीएम शिवराज ने कहा कि बाढ़ की वजह से फसलें चली गई, सड़कें, पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से नुकसान काफी हुआ है। फसलें तबाह हो गई हैं। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जिंदगी बचाने की है।पानी उतरते ही हम क्षति का आकलन करेंगे और नुकसान की भरपाई भी करेंगे।

सीएम ने कहा कि ट्रांसफार्मर, बिजली के सब स्टेशन पानी में डूबे हुए हैं। विदिशा में वाटर सप्लाई के लिए फिल्टर प्लांट पानी में डूबा हुआ है।पूरा आकलन करने के बाद उसको युद्ध स्तर पर ठीक करने के लिए हम सभी लोग जुटेंगे।

खतरा पहले ही भांप लिया था : मुख्यमंत्री शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि हमने खतरा पहले ही भांप लिया गया था। हमने परसों से ही रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया था। प्रशासन ने जनता और अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से बहुत बेहतर काम किया, जिसके कारण हम लोगों की जिंदगियां बचा पाए।

उन्होंने कहा कि बारिश कल रात से बंद है। अभी हमारी प्राथमिकता लोगों की जिंदगी बचाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की है। मैं स्वयं भी आज रेस्क्यू टीम के साथ लोगों को बचाने गया, ताकि टीम का मनोबल बढ़ सके। अभी तत्काल भारी बारिश की संभावना नहीं है। हम पूरी तरह से सतर्क हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+