MP News Sehore: सड़क नहीं, बीमारी बन गया निर्माण, चंदेरी-बिलकिसगंज में उड़ती धूल से ग्रामीण बेहाल

MP News sehore: चंदेरी-बिलकिसगंज सड़क निर्माण अब विकास की बजाय ग्रामीणों के लिए बीमारी और परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ती धूल ने पूरे क्षेत्र को वायु प्रदूषण के गुब्बारे में बदल दिया है।

हालात ऐसे हैं कि गांवों में सांस लेना मुश्किल हो गया है और बच्चे, बुजुर्ग व पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

chander bilkisganj road construction air pollution sehore mp news

धूल ने छीनी चैन की सांस

सीहोर-बिलकिसगंज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में पुराने डामर को उखाड़कर नए डामरीकरण में मिलाने और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से धूल का स्तर बेहद बढ़ गया है। दिनभर उड़ती धूल से घरों, दुकानों, वाहनों और खेतों पर मोटी परत जम जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन न तो नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही धूल नियंत्रण के अन्य उपाय अपनाए जा रहे हैं।

बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार धूल के कारण लोगों को खांसी, आंखों में जलन, सांस फूलने और दमा जैसी समस्याएं हो रही हैं। कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक इस तरह के प्रदूषण के संपर्क में रहने से फेफड़ों और आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

घटिया निर्माण का भी आरोप

ग्रामीणों ने सिर्फ प्रदूषण ही नहीं, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुराने डामर को उखाड़कर उसे ही नए डामरीकरण में मिलाया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। कई दिनों से सड़क खुदी पड़ी है, लेकिन निर्माण स्थल पर न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही पर्यावरणीय नियमों का पालन।

भोपाल पहुंची ग्रामीणों की आवाज

परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार भोपाल जाकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, मुख्य सचिव, मानव अधिकार आयोग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि सीहोर जिले के लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते और उनकी मनमानी के कारण जनता त्रस्त है।

कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही है। वहीं मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष आयुक्त प्रताप सिंह ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री श्री अहिरवार के खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

ग्रामीणों की एकजुट मांग

इस मौके पर किसान और समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा, ग्राम बिलकिसगंज से प्रीतम मेवाड़ा, प्रदीप मेवाड़ा, बने सिंह मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि सड़क निर्माण कार्य में पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, नियमित पानी का छिड़काव हो और घटिया निर्माण पर तत्काल रोक लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन लोगों की सेहत की कीमत पर नहीं। अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+