Bhopal: प्लॉट दिखाने के बहाने महिला को बुलाया घर, दुष्कर्म कर बनाया MMS, फिर VIDEO वायरल करने की दी धमकी

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्लॉट दिखाने के बहाने 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

Bhopal Crime news: अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले एक युवक ने मंडीदीप की एक महिला को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और फिर उसे अपने घर लेकर पहुंचा। जहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 महीने तक महिला का शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने उससे दूरियां बना ली तो आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत की है।

अशोका गार्डन थाने की एएसआई योगिता जैन ने बताया कि मूलता राजगढ़ जिले की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ मंडीदीप में रहती है। वे वहां पर कपड़ों की दुकान चलाती है। इसी दुकान पर पंथ नगर के रहने वाले विजयपाल कपड़े खरीदने पहुंचे थे। जहां पर उनकी जान पहचान महिला से हो गई। इसके बाद वे अक्सर मंडीदीप जाने लगा। इस कारण दोनों के बीच घर-परिवार की बातें भी होने लगी। इसी बीच आरोपी विजय को पता चला कि महिला घर बनाने के लिए प्लॉट देख रही है, तब विजय ने उसे बताया कि मेरे मामा का बेटा प्रॉपर्टी का काम करता है। अशोका गार्डन के आसपास उसे अच्छी कीमत में प्लॉट दिला देगा। इस पर महिला ने प्लॉट देखने की बात कही बीते 1 जनवरी 2022 को महिला प्लॉट देखने के लिए भोपाल पहुंची। जहां पर विजय उसे अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

Called woman home to show plot made MMS after making relationship then threaten to make video viral

इस दौरान आरोपी विजय ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वे अक्सर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जब महिला ने उससे दूरियां बनानी चाहिए तो आरोपियों उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर मिलने के लिए भोपाल बुलाने लगा। इसके बाद महिला ने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+