Bhopal News: कॉल गर्ल हत्या मामले में पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 24 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार
Bhopal News: राजधानी भोपाल पुलिस ने हरियाणा की युक्ति की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दह व्यापार में शामिल 24 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए है।
बता दे भोपाल के शाहपुरा में हरियाणा की युवती की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दौर जारी रखा है। शुक्रवार को पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 24 वर्षीय महक यादव को अरोरा हिल्स से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना हत्या और देह व्यापार में यह छठवीं गिरफ्तारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

हत्या की घटना 13 अप्रैल को हुई थी। उस दिन रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि के स्क्वायर होटल के एक कमरे में एक युवती का अर्धनग्न शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हरियाणा के वजीराबाद निवासी के रूप में की थी। उसी दिन देर रात को पुलिस ने इस मामले में कोलार थाने के निगरानीशुदा बदमाश रितुल पांडे को गिरफ्तार किया था।
उसके साथ होटल के मैनेजर समेत कर्मचारियों में योगेश कुमार, सागर चौहान व इन्द्र बहादुर सिंह और बाद में महिला महक यादव के साथी कुनाल उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल महक से पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस को उसके एक साथी की तलाश है। वह पहले अरेरा कालोनी के ई 5 में रहती थी। वर्तमान में शिवा रायल पार्क फेस-1 सलैया में रह रही है।
मृतका के परिजन शुक्रवार को भोपाल आए। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह आठ साल से उनके संपर्क में नहीं थी। वह इस बीच कहां रह रही थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications