भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों में विरोध करने वाले MLA आरिफ मसूद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
भोपाल। फ्रांस से उठे कार्टून विवाद के बाद जहां दुनिया कई देशों में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों क खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी उनके खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे। 29 अक्टूबर को भोपाल के इकबाल मैदान में भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जिसे मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने आरिफ मसूद समेत 7 के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब गांव खानू में विधायक आरिफ मसूद के कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। खान गांव के बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में मसूद ने बिल्डिंगों का निर्माण करवा रखा है। साथ ही वहां पर कॉलेज भी बना हुआ है। इन निर्माणों के बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में यानी कैचमेंट एरिया में आने के कारण यह कार्रवाई की गई है। करीब 12 हजार स्क्वेयर फीट का अतिक्रमण गिराया गया है।
बता दें कि इकबाल मैदान में प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्किंग के सभी नियम दरकिनार करते हुए लोगों ने काफी देर तक फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद आरिफ मसूद समेत 200 लोगों पर एफआईआर और आरिफ के खिलाफ धारा 153 के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक और मामला दर्ज किया गया था।
भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
MP: Administration demolishes Congress MLA Arif Masood’s IPS College building in Bhopal.
“Dist court in '05, issued stay on main building. Apart from that, we demolished construction done on 12,000 sq ft without permission,” says Asst Engineer, Building Permission Section pic.twitter.com/1DJortKVH5
— ANI (@ANI) November 5, 2020