Bhopal News: जीजा- साले ने महंगे शौक पूरे करने के लिए पड़ोसी के घर में की चोरी, भोपाल पुलिस ने किया खुलासा
राजधानी भोपाल में हनुमानगंज थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले को पड़ोसी के घर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी मिला है।

राजधानी भोपाल में पुलिस ने चोरी की घटना का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जीजा-साले ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए पड़ोसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की रकम से महंगे मोबाइल खरीदें। साथ ही गेम में रकम उड़ाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से साढ़े 4 लाख रुपये कीमती के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपये बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि बीट पुलिसिंग के माध्यम से इस मामले का खुलासा हो सका है। क्या है पूरा मामला नीचे विस्तार से जानिए।
बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नगदी हुई थी चोरी
हनुमानगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी 2023 को फरियादी राशिद खान जोकि फातमा नगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को चोरी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उनके घर में बेटी की शादी के लिए रखे गए गहने और नगदी रुपये की चोरी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने कैसे लगाया आरोपियों का पता
जिस घर में चोरी हुई उस घर में शादी होने वाली थी, ऐसे में फरियादी के परिजनों और रिश्तेदारों का लगातार उस घर में आना जाना था। इस वजह से पुलिस के लिए ये मामला बेहद भी पेचीदा हो गया था। इसके बाद पुलिस ने बीट अधिकारी/कर्मचारियों को उक्त मामले में संदेहियों को चिन्हित करने के लिए कहा। पुलिस ने क्षेत्र में घूमकर आसपास के लोगों से घटना की सूक्ष्मता से जानकारी जुटाई और एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद फरियादी के पड़ोस में रहने वाले हैदर नाम के युवक को मामले में संदिग्ध पाया गया। जिसके बाद हैदर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पिघल गया और उसने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी।
ऐसे दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
आरोपी हैदर ने बताया कि फातिमा नगर में उसके पड़ोस में रहने वाले रशीद खान की बेटी की शादी होने वाली थी। इसकी जानकारी उन्हें पहले से थी। इसके बाद उसने अपने साले सलमान व आदिल खान के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाई। और 27 फरवरी की रात को घर में किसी के ना होने का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 सेट सोने के हार, चांदी का हार कड़े चेन बुंदे पायल एक- दो सेट सोने की अंगूठी, नथ आर्टिफिशियल, ज्वेलरी चोरी की रकम से खरीदा मोबाइल व नगदी रुपए कुल कीमती साढ़े ₹4 लाख का सामान बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications